लड़कियों की शादी की उम्र 18 से 21 किये जाने का राकेश टिकैत ने किया समर्थन तो नरेश टिकैत ने किया विरोध

लड़कियों की शादी की उम्र 18 से 21 किये जाने का राकेश टिकैत ने किया समर्थन तो नरेश टिकैत ने किया विरोध

मुज़फ्फरनगर : किसानो की राजधानी सिसोली में आयोजित मासिक पंचायत में एक वर्ष बाद आज भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रिय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के साथ उनके छोटे भाई चौधरी राकेश टिकैत ने भी किसानो को एक जुट रहने की सलाह देते हुए राजनीतिक दलों से पूछा है की चुनावी घोषणा पत्र में किसानों के लिए क्या रखा जायेगा। केंद्र सरकार द्वारा लड़कियों के बालिग होने की उम्र 18 से 21 किये जाने को लेकर जंहा राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार का समर्थन किया है

वंही उनके बड़े भाई और भारतीय किसान यूनियन के सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने सरकार के इस निर्णय को गलत बताते हुए कहा है की केंद्र सरकार ने जो लड़कियों के बालिग होने की उम्र 18 से 21 की है ये बिलकुल गलत है हम सरकार के इस निर्णय का विरोध करेंगे

क्योंकि ग्रामीण परिवेश में लड़कियों की जल्दी शादी कर दी जाती है शादी के बाद लड़कियां चाहे तो आगे पढ़ सकती है समय से लड़कियों की शादी हो जाये हर माँ बाप यही चाहता है। सरकार के इस फैसले पर जल्दी ही सर्व खाप के चौधरी इकठ्ठा होंगे और सरकार के इस निर्णय का विरोध करेंगे। जो हमारा सामाजिक रीती रिवाज है सरकार उस में कोई हस्तक्षेप ना करे। 

मुज़फ्फरनगर के सिसोली गांव में प्रतिमाह 17 तारीख को होने वाली किसान मासिक पंचायत में एक वर्ष बाद टिकैत बंधुओ ने एक साथ किसानो की समस्याओ पर विचार मंथन करते हुए किसानो के सभी दलों को एक जुट रहने की सलाह दी। भाकियू की मासिक पंचायत में चौ. राकेश टिकैत ने फसलों का दाम तय करने में ईमानदारी न बरते जाने का आरोप लगाया।

उन्होंने राजीतिक दलों पर सवाल दागा। कहा कि सभी दल बताएं आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उन्होंने घोषणा पत्रों में किसानों के लिए क्या रखा है। बताएं कि वे किसानों के लिए क्या करने वाले हैं। पंचायत में शुक्रवार को हजारों किसानों की मौजूदगी में भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत के औजस्वी संबोधन पर किसान खुश नजर आए।

राकेश टिकैत ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। सभी सियासी दल किसानों के हितैशी होने का दावा करते हैं। चुनावी तैयारी शुरू हो गई, लेकिन उन्हें बताना चाहिए कि उनके घाेषणा पत्र में किसानों के लिए क्या व्यवस्था की जा रही है। सरकार में आने के बाद ऐसे राजनीतिक दलों का किसानों के प्रति क्या रवैया रहने वाला है।

चौ. राकेश टिकैत ने कहा कि खेती को सोची समझी साजिश के तहत धीरे-धीरे घाटे का सौदा बनाया जा रहा है। जिससे किसान बर्बाद हो जाए, उसकी जमीन बिकना शुरू हो जाए। जिसे औने-पौने दामों में कार्पोरेट खरीद ले। उन्होंने कहा कि युवा किसान अब जाग चुका है।

उन्होंने कहा कि किसान खेती में बेईमानी नहीं करता। लेकिन दिल्ली में किसानों की फसल का भाव तय करने वाली कलम बेईमान है। मासिक पंचायत के दौरान किसानों के बीच अपने संबोधन में राकेश टिकैत ने कहा कि जिला पंचायत में क्षेत्रवार भेदभाव किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विकास पर सबका बराबर का हक है। राजनीति से आमतौर से दूर रहने वाले भोले-भाले किसानों की क्या गलती है। उनके क्षेत्र में अपेक्षित विकास जरूरी है। लेकिन इस मामले में भेदभाव किया जा रहा है। जिसका भाकियू कड़े शब्दों में विरोध करती है। इसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने जिला प्रशासन को चेताया कि इस मामले में सुधार करे। राकेश टिकैत ने थानों में एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए इस पर अंकुश लगाने को कहा। चेतावनी दी कि अन्यथा कि स्थिति में आंदोलन होगा।

पंचायत में चौ. राकेश टिकैत का अंदाज नरम और गरम दोनों ही प्रकार का रहा। उन्होंने कहा कि वह देश में अलग-अलग राज्यों की सरकारों से वार्ता करेंगे। जिसमें किसान हित के मुद्दे सर्वोपरी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि किसानों को राहत दिलाने के लिए राज्य सरकारों को हालात से अवगत कराया जाएगा।राकेश टिकैत ने कहा कि नशा किसी भी व्यक्ति की सेहत और उसके व्यवसाय दोनों के लिए नुकसानदेय है।

उन्होंने कहा कि कुछ युवा गलत संगत में पड़कर नशे की लत पकड़ लेते हैं। जिससे उनका जीवन मुश्किल में पड़ जाता है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि नशा मुक्ति के लिए आंदोलन चलाएं। ताकि हमारा युवा इस बुरी लत से दूर रहे। उन्होंने कारपोरेट को टक्कर देने के लिए किसन उत्पादों के उपयोग पर जोर दिया। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram