सिनेमा जगत में फिर दिखेंगे राजकुमार संतोषी, 9 साल के बाद इस फिल्म से करेंगे इंट्री
अंदाज अपना अपना’, ‘घायल’, ‘खाकी’, ‘चाइना गेट’, ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ और ‘द लेजेंड ऑफ भगत सिंह’ जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) दुबारा से फिल्म जगत में इंट्री लेने वाले हैं। करीब 9 साल बाद वो एक और नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। उन्होंने फिल्म का नाम दिया है ‘गांधी गोडसे एक युद्ध (Gandhi Godse Ek Yudh)’। बता दें कि राजकुमार संतोषी की आखिरी फिल्म ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ थी जिसमें शाहिद कपूर और इलियाना डीक्रूज ने अभिनय किया था।
क्या है ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ फिल्म की कहानी में
इस फिल्म में महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे की दो विपरीत विचारधाराओं के बीच युद्ध को दिखाया गया है। फिल्म निमार्ताओं ने हाल ही में इसकी घोषणा की थी। फिल्म में ऑस्कर और ग्रैमी विजेता संगीतकार एआर रहमान का संगीत होगा और संतोषी प्रोडक्शंस एलएलपी की मनीला संतोषी द्वारा निर्मित यह फिल्म पीवीआर पिक्चर्स पर रिलीज होगी। राजकुमार संतोषी की यह फिल्म 26 जनवरी, 2023 को गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
राजकुमार संतोषी
राजकुमार संतोषी एक बेहतरीन फिल्मकार होने के साथ साथ एक बेहतर लेखक भी हैं। उनकी सबसे अच्छे फिल्म में सनी देओल की ‘घायल’ आती है। इस फिल्म के लिए राजकुमार को बेस्ट डायरेक्टर का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद अगली फिल्म ‘दामिनी’ के लिए भी एक बार फिर इन्हें बेस्ट डायरेक्टर का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला।
इनके अलावा गेट’, ‘पुकार’, ‘ लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ और अजब प्रेम की गजब कहानी भी इन्होंने की दी।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review