Bigg Boss 16: क्या अर्चना को थप्पड़ मार बाहर निकलेंगे एमसी स्टेन, देंखे...
Bigg Boss 16: देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 16 इन दिनों नए नए कारनामे सामने आ रहे हैं। हालिया एपिसोड में हर कोई कप्तानी के लिए लड़ने की पूरी कोशिश कर रहा था, वहीं इस हफ्ते के कैप्टन अब्दू रोजिक बने हैं। हालांकि, इस वीक सबसे बड़ा क्षण तब आया जब अर्चना गौतम और एमसी स्टेन के बीच लड़ाई छिड़ गई।
कैसे छिड़ी लड़ाई
शुरू में तो ये लड़ाई बिल्कुल आम लड़ाई जैसी ही लग रही थी लेकिन धीरे-धीरे लड़ाई का स्तर उम्मीद से कहीं ज्यादा बढ़ गया। वहीं अर्चना गौतम के कमेंट्स के बाद एमसी स्टेन का गुस्सा फूटा और वह आग बबूला हो उठा। इसके बाद तो ऐसा लग रहा है कि स्टेन बेकाबू हो उठे हैं, वह अपने गुस्से को जाहिर कर रहे हैं और शो से बाहर निकलने के लिए प्लान कर रहे हैं। शो में अपनी ओर से स्टेन को संपत्ति को लात मारते हुए देखा गया। साजिद खान उन्हें यह बताते हैं कि यदि वास्तव में उन्हें शो छोड़ना है, तो वह उस शख्स को सिर्फ थप्पड़ मार सकते हैं, जिसका अर्थ है कि उन्हें शो छोड़ना.
इन पूरी एक्टिविटी में खुद बिग बॉस अपना स्टैंड लेते हैं और सभी को गार्डन एरिया में खड़े होकर स्टेन और गौतम दोनों को फटकार लगाते हैं.
क्या हुआ पूरा मामला
स्टेन और अर्चना की लड़ाई के बाद, अर्चना के बिहेव से स्टेन नाराज रहते हैं। वे साजिद, शिव और निमरित से कहते है कि अगर मुझे सलमान सर ने गलत कहा तो मैं गलती मान लूंगा वहीं अगर अर्चना की गलती होने के बाद भी कुछ नहीं कहा तो मैं उसी वक्त से कुछ नहीं करूंगा। सुबह के एंथम में भी नहीं आउंगा। इसके बाद साजिद स्टेन को खाना खाने के लिए बुलाते हैं लेकिन स्टेन मना कर देते हैं, वहीं स्टेन कहते हैं मुझे वॉलेंटियर एग्जिट लेनी है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review