Ind vs aus 3 T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज, जाने मौसम और पिच रिपोर्ट्स

Ind vs aus 3 T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज, जाने मौसम और पिच रिपोर्ट्स

Rajiv Gandhi International Stadium Weather and Pitch Report Updates: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच 3 मैच की सीरीज 1-1 से बराबर है। आज यानी रविवार को सीरीज का तीसरा और आखिर मैच खेला जाना है। शुक्रवार को नागपुर में दूसरा टी20 मैच खेला गया जहां गीली आउटफील्ड के कारण केवल 8-8 ओवर्स का मुकाबला कराना पड़ा। इस रोमांचक मुकाबले में रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक की शानदार बल्लेबाजी के बदौलत टीम इंडिया ने 91 रनों के लक्ष्य को 4 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। गौरतलब है कि मोहाली में खेले गए पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीत हासिल की थी।

खराब फार्म से जूझ रहे टीम इंडिया के गेंदबाज

इस समय दोनों टीम के कप्तान की सोच टी20 वर्ल्ड कप से पहले सीरीज जीतने की होगी। टीम इंडिया के गेंदबाज हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। हालांकि, चोट से उबरकर जसप्रीत बुमराह ने शानदार वापसी की। और दूसरे मैच में उन्होंने बेहतरीन यॉर्कर पर एरोन फिंच को बोल्ड किया।कैसा रहेगा

कैसा रहेगा हैदराबाद में मौसम?

मैच के दिन यानी आज हैदराबाद में बारिश की 30% संभावना है। गैरतलब है कि इस स्टेडियम में दो टी 20 मैच (ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ) रद्द हो चुके हैं। और इसके पहले हुए मैच में विराट कोहली ने नाबाद 94 रनों की पारी खेलकर भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ 208 रनों का टारगेट हासिल करने में मदद की थी।

राजीव गांधी स्टेडियम की कैसी रहेगी पिच?

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में टी20 मैच हुए तीन साल हो चुके हैं। 2019 के बाद से यहां कोई भी आईपीएल मैच नहीं खेला गया है। बता दें आखिरी मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया, तब गेंदबाजों की खूब कुटाई हुई थी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच में भी पिच बल्लेबाजों के मुफीद होने का अनुमान है। ऐसे में एक बार फिर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram