यूपी की सियासत में अकेले पड़े बाहुबली नेता राजा भैया

यूपी की सियासत में अकेले पड़े बाहुबली नेता राजा भैया

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासत की पूरी बिसात बिछ चुकी है । इस बार चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है. बीजेपी और समाजवादी पार्टी प्रदेश के छोटे-छोटे दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं ।

जबकि कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी अकेले दम पर ही चुनावी समर में उतर चुके हैं । लेकिन इन तमाम सियासी चालों के बीच कुंडा के विधायक और बाहुबली नेता राजा भैया अकेले पड़ते दिखाई दे रहे हैं ।

पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल यूपी की सियासत में अलग-थलग होती दिख रही है । उनके दल की बीजेपी से समझौते की उम्मीद भी लगभग खत्म ही हो गई है ।

ऐसे में राजा भैया की पार्टी ने अब अकेले ही चुनाव में उतरने की तैयारियां शुरू कर दी हैं । हालांकि बावजूद इसके पार्टी के प्रधान राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार अब भी गठबंधन की संभावनाएं जाहिर कर रहे हैं ।

उनका कहना है कि जनसत्ता दल पार्टी की कोशिश है कि नई सरकार में उनकी पार्टी की भी हिस्सेदारी हो । ताकि राजा भैया की की अगुवाई में पार्टी के लोग गरीब और परेशान जनता की ज़्यादा से ज़्यादा मदद कर सके ।

इसके साथ ही शैलेन्द्र कुमार ने ये भी कहा कि अगर उनकी पार्टी का कहीं सम्मानजनक तरीके से समझौता नहीं हो पाया तो भी पार्टी अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी ।

जनसत्ता दल इन चुनावों में 100 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ सकती है । पार्टी अब तक सोलह सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान कर चुकी है और साथ ही अपना संकल्प पत्र भी जारी कर चुकी है । उनका कहना है कि पार्टी ने गठबंधन के लिए अध्यक्ष राजा भैया को अधिकृत कर दिया है ।।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram