CSIR UGC NET EXAM 2022: यूजीसी नेट नया शेड्यूल जारी, 16 सितंबर से सीबीटी मोड में होंगी परीक्षाएं
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट 2022 (CSIR UGC NET 2022) के जून सेशन का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा 16 से 18 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा में तीन पार्ट होंगे। परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार NTA को csirnet@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
एग्जाम पैटर्न
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित सीएसआईआर- यूजीसी नेट परीक्षा में तीन पार्ट होंगे। इस परीक्षा में ऑब्जेक्टिव और एमसीक्यू प्रश्न होंगे। पार्ट ए में उम्मीदवारों से सामान्य योग्यता से जुड़े 20 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें से उम्मीदवारों को किसी भी 15 सवालों का जवाब देना होगा। हर सवाल दो अंकों का होगा। सेक्शन बी में विषय से संबंधित एमसीक्यू सवाल होंगे। यह सेक्शन 70 नंबरों का होगा। पार्ट सी में साइंटिफिक कॉन्सेप्ट से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में किया जाएगा।
एग्जाम शेड्यूल
16 सितम्बर 2022 : Earth, Atmospheric, Ocean and Planetary exam (सुबह 9 बजे से 12 बजे तक)16 सितम्बर 2022 : Mathematical Sciences exam (3 बजे से शाम 6 बजे)17 सितम्बर 2022 : Life Sciences exam (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक)18 सितम्बर 2022 : Chemical Sciences exam (सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक)
इस परीक्षा का महत्व
सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन विश्वविद्यालयों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) व असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) पद पर भर्ती के लिए होता है।संबंधित जानकारी के लिए यहां कर सकते हैं संपर्कपरीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार NTA को csirnet@nta.ac.in पर लिख सकते हैं या NTA हेल्प डेस्क को 011-40759000, 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review