अमेरिका में राहुल गांधी ने कहा, लोगों को धमका रही BJP
कांग्रेस नेता राहुल गांधी छह दिन के लिए अमेरिका में तीन शहरों का दौरा करेंगे। इस बीच, राहुल गांधी ने बुधवार की सुबह सैन फ्रांसिस्को में भारतीयों को संबोधित करते हुए भाजपा और भारत के प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत में कुछ लोगों को लगता है कि वे सब कुछ जानते हैं। वे भगवान को भी चीजें सिखा सकते हैं और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनमें से एक हैं।
कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस भारत में राजनीति के सभी उपकरणों को नियंत्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को धमका रही है और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। भारत जोड़ो यात्रा इसलिए शुरू हुई क्योंकि लोगों से जुड़ने के लिए हमें जिन सभी साधनों की जरूरत थी, वे सभी भाजपा-आरएसएस द्वारा नियंत्रित थे।
राहुल गांधी ने नई संसद को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि इसे बदलना नहीं चाहिए था। आज मुस्लिम अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे है। यहां तक कि दलित, सिख, ईसाई भी। उन्होंने आगे कहा कि नफरत को नफरत से नहीं काटा जा सकता है। बल्कि नफरत को प्यार से दूर किया जा सकता है। राहुल ने अपनी यात्रा को लेकर कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैं थका नहीं क्योंकि मेरे साथ पूरा भारत था। सरकार ने पुलिस बल का प्रयोग करते हुए मेरी यात्रा को रोकने की पूरी कोशिश की। इसके बावजूद दौरे का असर बढ़ता गया।
कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी को अगर आप भगवान के सामने भी बैठा देंगे, तो वह उन्हें भी बता देंगे कि क्या करना है। ब्रह्मांड कैसे बनाना है ये भी वह भगवान को बता सकते हैं। उन्होंने एक बार फिर केंद्रीय एजेंसियों के गलत उपयोग का सरकार पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार केंद्रीय एजेंसियों का सहारा लेकर विपक्ष को निशाना बना रही है। हर कोई उनके खिलाफ बोलना चाहता है तो उनपर कार्रवाई कर दी जाती है। केद्रीय एजेंसियों का दुर्व्यवहार किया जा रहा है। लोगों को डराया धमकाया जा रहा है। इसकी वजह से राजनीति में कठिनाई आ रही है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review