राहुल गांधी के विवादित बयान से मचा बवाल, घर पहुंची पुलिस
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में है. आपको बता दें श्रीनगर में राहुल गांधी ने महिलाओं के खिलाफ विवादित बयान दिया. इस मामले में रविवार को दिल्ली पुलिस उनके आवास पर पहुंच गई. बताया जा रहा है दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी और डीसीपी राहुल गांधी के घर के बाहर मौजूद रहे.
वहीं पुलिस के इस एक्शन के बाद कांग्रसे ने हल्ला बोल दिया. एक-एक कर कई नेता राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे. इस दौरान कांग्रेस के पवन खेड़ा ने भी घर के अंदर जाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया.
हालांकि, इसके कुछ देर बाद उन्हें अंदर जाने की अनुमति दे दी गई. पवन खेड़ा का कहना है कि राहुल गांधी को डराने की कोशिश की जा रही है. सरकार को क्या लगता है वह डर जाएंगे ?
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी राहुल से मुलाकात हो चुकी है. इस मामले में राहुल ने ज्लद जानकारी देने की बात कही है. राहुल ने कहा कि उन्हें कुछ समय चाहिए, जिसके बाद वह अपना बयान दिल्ली पुलिस को देंगे.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक राहुल ने कहा कि यात्रा इतनी लंबी थी कि मुझे याद करके बताना होगा कि हमारे साथ यात्रा में कौन जुड़ा था. दरअसल, श्रीनगर में अपनी भारत जोड़ो यात्रा के आखिरी दिन राहुल गांधी ने बयान दिया था कि आज भी महिलाओं के साथ यौन शोषण हो रहा है.
इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस भेजकर सवाल किया था कि वो कौन सी महिलाएं हैं, जिन्होंने ऐसा कहा है. राहुल गांधी उनकी डिटेल्स दिल्ली पुलिस को दें. दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेता ने अभी तक इन सवालों का जवाब नहीं दिया है.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review