विधायक की पत्नी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव
एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। विधायक की पत्नी की मौत हो गई। उनका शव में घर में ही लटका हुआ मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार शिवसेना विधायक की पत्नी का शव रविवार रात को मुंबई के उपनगरीय इलाके कुर्ला स्थित उनके घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार शिवसेना विधायक मंगेश कुदालकर की पत्नी रजनी कुदालकर का शव कुर्ला पूर्व के नेहरू नगर इलाके की डिग्निटी कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में उनके फ्लैट में रात करीब साढ़े आठ बजे फंदे से लटका मिला।
नेहरू नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, उन्होंने आत्महत्या की है। हालांकि वजह अभी साफ नहीं है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है और जांच चल रही है। मंगेश कुदालकर अभी कुर्ला विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।
मंगेश कुडलकर का परिवार नेहरू नगर थान्तर्गत कुर्ला में रहता है। मिली जानकारी के अनुसार रजनी ने रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद नेहरू नगर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच कर रही है।
नेहरू नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजावाड़ी अस्पताल भेज दिया। इस बीच इस घटना की सूचना मिलने के बाद शिवसैनिक मंगेश कुडलकर के घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। रजनी के आत्महत्या करने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उनके बेटे का कुछ दिन पहले ही निधन हो गया था। माना जा रहा है कि रजनी बेटे की मौत के बाद से ही सदमे में थीं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review