Queen Elizabeth II s Funeral: क्वीन एलिजाबेथ-II का आज होगा अंतिम संस्कार, द्रौपदी मुर्मू समेत दुनिया भर से 500 गणमान्य होंगे शामिल

Queen Elizabeth II s Funeral: क्वीन एलिजाबेथ-II का आज होगा अंतिम संस्कार, द्रौपदी मुर्मू समेत दुनिया भर से 500 गणमान्य होंगे शामिल

Queen Elizabeth II s Funeral: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II की अंत्येष्टि आज राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी। महारानी के अंतिम संस्कार में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत दुनिया भर से 500 गणमान्य शामिल हो सकते हैं। बता दें महारानी का पार्थिव शरीर कई दिनों से वेस्टमिंस्टर पैलेस में है। जहां अब तक 7.5 लाख ब्रिटानी और विदेशी मेहमान महारानी के अंतिम दर्शन करने आए हैं। इस आयोजन में सशस्त्र बलों के लगभग 4,000 कर्मी भाग लेंगे। अनुमान जताया जा रहा है कि टेलीविजन पर अरबों दर्शक इसका लाइव प्रसारण देखेंगे। अंतिम संस्कार भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा, जो एक घंटे तक चलने की उम्मीद है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यूनाइटेड किंगडम के संसद के वेस्टमिंस्टर हॉल में एक ताबूत में रखे गए महारानी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक पुस्तक पर भी हस्ताक्षर किए।

हजारों पुलिसकर्मी, सैकड़ों सैनिक और अधिकारियों की पूरी फौज महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे हुए हैं। महारानी के अंतिम संस्कार की तैयारियां जहां राष्ट्रीय शोक का एक जबरदस्त प्रदर्शन हैं तो वहीं बीते कुछ सालों में यह विश्व के नेताओं का सबसे बड़ा जमावड़ा भी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडन और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति अंतिम संस्कार के लिए लंदन आ चुके हैं जबकि कई अन्य पहुंच रहे हैं। लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में महारानी एलिजाबेथ-II के राजकीय अंत्येष्टि कार्यक्रम के प्रसारण के लिए ब्रिटेन के कई अलग-अलग पार्कों में बड़ी स्क्रीन लगाई गई है।साथ ही कई सिनेमाघर भी कार्यक्रम के प्रसारण के लिए तैयार हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram