मेरठ से बड़ी खबर: भूनी टोल प्लाजा पर सेना के जवान की पिटाई के विरोध में आप का जोरदार प्रदर्शन

मेरठ से बड़ी खबर: भूनी टोल प्लाजा पर सेना के जवान की पिटाई के विरोध में आप का जोरदार प्रदर्शन

मेरठ, 19 अगस्त 2025 – भूनी टोल प्लाजा पर सेना के जवान कपिल के साथ हुई मारपीट को लेकर मेरठ में आम आदमी पार्टी (AAP) ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकालकर सरकार और टोल कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की।

17 अगस्त को हुई इस घटना में सेना के जवान कपिल, जो ऑपरेशन सिंदूर में शामिल रहे थे, को टोल कर्मचारियों ने बर्बर तरीके से पीटा। घटना सीसीटीवी में कैद हुई और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद देशभर में आक्रोश फैल गया।

प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की।

अंकुश चौधरी के बयान

"सेना के जवान की पिटाई बेहद शर्मनाक है और राष्ट्र के सम्मान पर प्रहार है।"

"बीजेपी सरकार में कानून-व्यवस्था चरमरा चुकी है। जब बीजेपी के पूर्व विधायक और जिला अध्यक्ष तक धरने पर बैठने को मजबूर हैं, तो आम जनता का क्या हाल होगा?"

"मेरठ के टोल प्लाजाओं पर स्थानीय लोग, महिलाएं, पत्रकार और सैनिक आए दिन गुंडागर्दी का शिकार हो रहे हैं। पुलिस और टोल ठेकेदार की सांठगांठ के कारण कार्रवाई नहीं होती।"


चौधरी ने मांग की कि—

दोषी टोल कर्मचारियों की तुरंत गिरफ्तारी हो।

टोल प्लाजाओं पर सीसीटीवी की लाइव मॉनिटरिंग और कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य किया जाए।

सर्किल ऑफिसर और थाना पुलिस का नियमित निरीक्षण हो।

भूनी टोल प्लाजा की संचालक कंपनी मेसर्स धरम सिंह एंड कंपनी का लाइसेंस रद्द कर उसे ब्लैकलिस्ट किया जाए।


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए तो आम आदमी पार्टी सड़क से सदन तक इस मुद्दे को उठाएगी और आंदोलन को तेज करेगी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram