घर की दीवार पर लगाएं इस रंग की घड़ी, देवी लक्ष्मी की बरसेगी कृपा
समय को लेकर हमारे वास्तु शास्त्र में काफी कुछ बताया गया है। समय ही आपके जीवन की दिशा तय करता है। अर्थात समय अच्छा होगा तो आपकी जिंदगी अच्छी होगी और अगर समय बुरा होगा तो आपकी जिंदगी भी डगमग होती रहेगी। वास्तु शास्त्र में समय और उसे बताने वाली घड़ी को लेकर काफी कुछ बताया गया है।
कहते है कि दीवार से भी आपके समय का निर्धारण होता है, यानी आपको किसी भी दीवार पर घड़ी लगाने से पहले उसके बारे में जांच लेना चाहिए। आइए जानते है कि किस दीवार पर घड़ी लगाने से आपका समय खराब हो सकता है। माना जाता है कि गलत दीवार पर घड़ी लगाने से आर्थिक संकट आ सकता है।
कहा जाता है कि घर में हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में ही घड़ी लगाना चाहिए। इससे आपका समय सही रहता है और आपको आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता है।
कहते है कि घड़ी को कभी भी पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इससे घोर संकट उत्पन्न होता है और आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर कभी पूर्व और उत्तर दिशा में जगह न हो तो फिर पश्चिम दिशा में घड़ी लगाई जा सकती है।
कहते है कि मेन गेट के ऊपर कभी घड़ी नहीं लगाना चाहिए और हमेशा घर के बेडरूम मे बेड के ऊपर भी घड़ी लगाने से बचना चाहिए। इससे आर्थिक संकट का मुंह देखना पड़ता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बंद घड़ी नहीं लगी होना चाहिए। इससे समय बुरा हो जाता है। शास्त्र में बताया गया है कि बंद घड़ी को दीवार से उतार लेना चाहिए। नहीं तो आपका बुरा समय शुरू हो जाता है।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में हमेशा गोल आकार की घड़ी ही लगानी चाहिए। अन्य आकार की घड़ियों से घर में दोष उत्पन्न होता है और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
वास्तु शास्त्र में रंग का भी बेहद महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में क्रीम, सफेद, हल्के हरे या फिर आसमानी रंग की घड़ी ही लगानी चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review