एक परसेंट कमीशन के चक्कर में पंजाब के हेल्थ मिनिस्टर कुर्सी गंवा बैठे

एक परसेंट कमीशन के चक्कर में पंजाब के हेल्थ मिनिस्टर कुर्सी गंवा बैठे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के स्वास्थ मंत्री डा. विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया है। सिंगला पर करप्शन में लिप्त होने के आरोप हैं। पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ भगवंत मान सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के स्वास्थ मंत्री डा. विजय सिंगला को अपनी कैबिनेट से हटा दिया है। डा. विजय सिंगला भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हुए थे। कैबिनेट से हटाए जाने के बाद पंजाब पुलिस ने सिंगला को गिरफ्तार कर लिया। डा. विजय सिंगला के खिलाफ मुख्यमंत्री के निर्देशों पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।

एक पर्सेंट के चक्कर में गई कुर्सी

डा. विजय सिंगला पर आरोप हैं कि उन्होंने अपने विभाग से जुड़ा एक ठेका दिलवाने के लिए एक ठेकेदार से एक फीसदी कमीशन की मांग की थी। मुख्यमंत्री का दावा है कि डा. विजय सिंगला के खिलाफ पक्के सबूत मिलने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। सीएम भगवंत मान ने कहा है कि, आम आदमी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उनसे कहा था कि वो एक पैसे का भ्रष्टाचार भी बर्दास्त नहीं करेंगे।

विजय सिंगला कौन हैं...

डा. विजय सिंगला करीब 10 वर्ष पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। इस बार के चुनावों में उन्होंने मानसा से प्रसिद्ध गायक और कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धू मूसेवाला को 60,000 से अधिक वोटों से हराया था। पेशे से डाक्टर विजय सिंगला अपना डेंटल क्लीनिक चलाते हैं। उनकी पत्नी भी डाक्टर हैं। उनका बेटा भी एमडी कर रहा है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram