योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण में आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दूसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं. समाचार एजेंसी ANI के अनुसार शपथ ग्रहण के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं.
सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में बीजेपी को प्रचंड जीत दिलाने वाले योगी आदित्यनाथ, 25 मार्च को दूसरे कार्यकाल के लिए राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं. केंद्रीय मंत्रियों, बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हाईकमान के अलावा शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी न्योता भेजा जा सकता है. सूत्रों की माने तो शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित लोगों की सूची में कई विपक्षी नेताओं को भी न्योता भेजा गया है.
सूत्रों ने कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती को विपक्षी दलों से आमंत्रित किए जाने की संभावना है." शपथ ग्रहण समारोह में महिला लाभार्थियों पर विशेष ध्यान देने के साथ विभिन्न केंद्रीय और राज्य संचालित कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया जा सकता है. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भव्य समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं.
सूत्रों के अनुसार, बीजेपी द्वारा पहले ही कैबिनेट मंत्रियों के नामों पर फैसला हो चुका है. बता दें गृह मंत्री अमित शाह को उत्तर प्रदेश में सरकार गठन की निगरानी के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. 10 मार्च को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में 403 में से 255 सीटों पर जीत हासिल कर सत्ता बरकरार रखी और 41.29 फीसदी वोट शेयर हासिल किया. योगी आदित्यनाथ पिछले 37 वर्षों में राज्य में पूर्ण कार्यकाल पूरा करने के बाद सत्ता में लौटने वाले पहले मुख्यमंत्री होंगे.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review