प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किया 5 परियोजनाओं का शिलान्यास ।
- पीएम मोदी ने वाराणसी को 2100 करोड़ की दी सौगात
- गाय - गोबर की बात करना कुछ लोगों ने गुनाह बना दिया है - पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे जहां उन्होंने 2100 करोड़ की 5 परियोजनाओं का शिलान्यास किया । इसके साथ ही करखियांव में 870 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए 22 प्रोजेक्टों का लोकार्पण किया. पीएम मोदी ने कहा,आज काशी और आसपास का ये पूरा क्षेत्र, एक बार फिर से पूरे देश व यूपी के गांवों, किसानों और पशुपालकों के लिए बहुत बड़े कार्यक्रम से खास बना है ।
उन्होंने कहा, देश किसान दिवस मना रहा है. हमारे यहां गाय व गोबर की बात करना, कुछ लोगों ने ऐसे हालात पैदा कर दिया है जैसे गुनाह कर दिया है. हमारे यहां गाय की बात करना, गोबरधन की बात करना कुछ लोगों ने गुनाह बना दिया है. गाय कुछ लोगों के लिए गुनाह हो सकती है, हमारे लिए गाय, माता है, पूजनीय है.
पीएम मोदी ने कहा, गाय-भैंस का मजाक उड़ाने वाले लोग ये भूल जाते हैं कि देश के 8 करोड़ परिवारों की आजीविका ऐसे ही पशुधन से चलती है । पीएम मोदी ने पीएम स्वामीत्व योजना के उद्घाटन किया साथ ही इस मौके पर छह लाभार्थियों को अपने हाथों से प्रमाण पत्र दिया.
इसके साथ ही उन्होंने राज्य के 20 लाख लाभार्थियों के मोबाइल पर घरौनी प्रमाण पत्र का लिंक भेजा. बताया जा रहा है कि लिंक डाउनलोड करने के बाद प्रमाण पत्र आ जाएगा. बता दें, पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ भी मौजूद रहे ।।
2100 करोड़ की परियोजनाएं ये हैं..
1- बनास काशी संकुल- करखियांव- 475 करोड़
2- मोहनसराय दीनदयाल चकिया मार्ग इसके मध्य सर्विस लेन के साथ सिक्स लेन कार्य- 412.53 करोड़
3- वाराणसी-भदोही-गोपीगंज मार्ग (एसएच-87) भी फोर लेन (8.6 किलोमीटर) मार्ग का चौड़ीकरण- 269.10 करोड़
4- दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड संयत्र, रामनगर बायो गैस पावर उत्पादन केंद्र-19 करोड़
5- आयुष मिशन के तहत राजकीय होम्यापैथिक मेडिकल कालेज- 49.99 करोड़
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review