राष्ट्रपति चुनाव 2022: विधानसभा भवन देहरादून में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक होगा मतदान, इन पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति चुनाव 2022: विधानसभा भवन देहरादून में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक होगा मतदान, इन पर रहेगा प्रतिबंध

देहरादून: राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा भवन देहरादून में 18 जुलाई को मतदान होगा। निर्वाचन आयोग ने मतदान के लिए सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक समय तय किया है। इसके अलावा मतदान स्थल में मोबाइल फोन, वायरलैस सेट और कैमरा ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

विधानसभा सचिव एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर मुकेश सिंघल ने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से राष्ट्रपति चुनाव में मत देने के लिए अधिकृत विधायकों व सांसदों को मतदान करने के लिए विधानसभा भवन के कक्ष संख्या 321 में व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की पूर्व अनुमति लेकर विधायक और सांसद देश के किसी भी राज्य मुख्यालय या संसद भवन के कक्ष संख्या 62 में मतदान की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

आयोग के दिशानिर्देश के अनुसार पूर्व अनुमति के लिए सभी विधायकों व सांसदों को निर्धारित प्रारूप भेजा गया है। मतदान स्थल पर मोबाइल फोन, वायरलैस सेट और कैमरा लेना प्रतिबंध रहेगा। निर्वाचक सदस्य अपना परिचय पत्र दिखाने के बाद मतदान कक्ष में प्रवेश करेंगे। वोट डालने के बाद कक्ष से बाहर आएंगे। मतदान प्रक्रिया में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर मुकेश सिंघल पीठासीन अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram