दुस्साहस: आगरा में खनन माफियाओं ने सिपाही को गोली मारी
- पुलिस जीप को ट्रैक्टर लगाकर घेरा, तोड़फोड़ की
आगरा। शनिवार सुबह खनन माफियाओं ने सिपाही को गोली मार दी। गोली सिपाही के कान के पास लगी है। बताया जा रहा है कि पुलिस बालू से भरी अवैध ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा कर रही थी। तभी बदमाशों ने पुलिस की जीप को घेर लिया। पहले गाड़ी में तोड़फोड़ की, फिर कई राउंड गोली चलाई। जान बचाने के लिए पुलिस को वहां से भागना पड़ा।
घटना शनिवार सुबह 8 बजे खेरागढ़ कस्बे में समाध गांव के पास की है। सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई थानों की फोर्स के साथ एसीपी मौके पर पहुंचे। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक अवैध बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के आने जानकारी पर इंस्पेक्टर खेरागढ़ देव करन सिंह ने 5 पुलिस वालों के साथ तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का पीछा किया। इस दौरान बदमाशों ने ट्रॉली को अलग किया और ट्रैक्टर को घनी बस्ती की तरफ मोड़ दिया। वहां पुलिस की गाड़ी को घेरकर पहले जमकर पथराव किया। इसके बाद फायरिंग करने लगे। खुद को घिरता देख पुलिस वालों ने किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई। मौके पर आरोपी फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों की एक गोली सिपाही अजय के कान के पास लगी। उन्हें रेनबो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
घटना की सूचना मिलते ही एसीपी इमरान अहमद कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल को सील करके जांच-पड़ताल की जा रही है। एसीपी इमरान अहमद ने बताया- घायल सिपाही अजय को आगरा के रेनबो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वह खतरे से बाहर हैं। खनन माफियाओं के जिन गुर्गों ने पुलिस पर हमला किया उन्हें पकड़ने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review