Infinix Zero Ultra 5G: Infinix का नया फोन लॉन्च, जाने कीमत और फीचर्स

Infinix Zero Ultra 5G: Infinix का नया फोन लॉन्च, जाने कीमत और फीचर्स

Infinix ने ग्लोबल मार्केट में Infinix Zero Ultra 5G लॉन्च कर दिया है। ट्विटर पोस्ट में कंपनी ने स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस को टीज किया है, जिसमें 180W थंडर चार्ज, 120Hz वाटरफॉल डिस्प्ले और 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर दिया गया है। प्रोसेसर के लिए इसमें MediaTek Dimensity 920 SoC दिया गया है। Infinix Zero Ultra 5G लॉन्च के साथ कंपनी ने स्पेस-थीम वाले लिमिटेड वर्जन XBOY Explorer NFT कलेक्शन का भी ऐलान किया है।

Infinix Zero Ultra 5G की प्राइस और उपलब्धता

कीमत की बात की जाए तो स्मार्टफोन कंपनी के मुताबिक, 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $520 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 42,400 रुपये है। Infinix ने इस स्मार्टफोन को 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसमें 5GB तक RAM को बढ़ा सकते हैं। कलर ऑप्शन के तौर पर Infinix Zero Ultra 5G दो कलर वेरिएंट जैसे कि Coslight Silver और Genesis Noir में मिलेगा। हालांकि Infinix Zero Ultra 5G की कीमत और उपलब्धता क्षेत्र से क्षेत्र पर निर्भर करती है।

Infinix Zero Ultra 5G के स्पेसिफिकेशंस

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Infinix Zero Ultra 5G में 6.8 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 12 पर बेस्ड XOS 12 पर काम करता है। प्रोसेसर की बात करें तो MediaTek Dimensity 920 SoC से लैस है। बैटरी के लिए इसमें 180W थंडर चार्ज सपोर्ट वाली 4500mAh की बैटरी दी गई है जो कि सिर्फ 12 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है। इसमें ड्यूल मोड-स्टैंडर्ड मोड और फ्यूरियस मोड दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें जीपीएस, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाईफाई 6 और 5जी कनेक्टिविटी दी गई है। कैमरा की बात करें तो इसमें 200 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 13 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram