Prajwal Revanna: प्रज्ज्वल को अस्पताल लेकर पहुंचा जांच दल
- होगा मेडिकल, रेवन्ना के वकील ने की अपील
बंगलूरू। यौन उत्पीड़न कांड में गिरफ्तार प्रज्ज्वल रेवन्ना को मेडिकल के लिए बॉरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल लाया गया। मामले में जन प्रतिनिधि अदालत में एसआईटी की ओर से पेश वकील ने बताया कि प्रज्ज्वल को गिरफ्तार किया जा चुका है, ऐसे में अग्रिम जमानत याचिका का कोई मतलब ही नहीं रहा। बता दें, प्रज्वल ने कुल तीन मामलों के सिलसिले में तीन अग्रिम जमानत याचिकाएं दायर की थीं।
विशेष जांच दल (एसआईटी) आज सुबह बंगलूरू स्थित सीआईडी कार्यालय पहुंची थी। सीआईडी कार्यालय में उनके साथ पूछताछ की जाएगी। एसआईटी सूत्रों की मानें तो उनका पौरूष परीक्षण भी कराया जा सकता है। प्रज्ज्वल के वकील, अरुण ने कहा कि वे जांच में सहयोग करने के लिए आगे आए हैं। मीडिया से उनका अनुरोध है कि उनका मीडिया ट्रायल न किया जाए। उन्हें होलेनरसीपुरा मामले में गिरफ्तार किया गया है।
प्रज्ज्वल की मां को भी नोटिस
इसके अलावा, एसआईटी ने प्रज्वल की मां भवानी रेवन्ना को भी पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। एसआईटी ने उन्हें 1 जून को होलेनरसीपुर स्थित उनके घर पर उपस्थित होने को कहा है। बता दें, आज विशेष अदालत प्रज्ज्वल और उनकी मां की याचिका पर सुनवाई करेगी। उनकी मां ने कथित अपहरण मामले में अग्रिम जमानत मांगी है। हालांकि भवानी इस मामले में आरोपी नहीं हैं, लेकिन एसआईटी कथित तौर पर उनकी भूमिका की जांच करना चाहती है।
देर रात किया गया गिरफ्तार
जर्मनी के म्यूनिख से बंगलूरू हवाई अड्डे पर पहुंचते ही विशेष जांच दल (एसआईटी) ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देर रात प्रज्ज्वल को गिरफ्तार कर लिया था। जानकारी के मुताबिक, एक महीने बाद 31 मई को प्रज्ज्वल के बेंगलुरु लौटने पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्होंने बाद में औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसे एसआईटी को सौंप दिया।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review