उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: यहां गहरी खाई में गिरी कार, 2 की मौत,1 घायल

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: यहां गहरी खाई में गिरी कार, 2 की मौत,1 घायल

चमोली: चमोली जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है । यहां बुधवार तड़के आदिबद्री शिलफाटा के पास एक कार गहरी खाई में जा गिरी इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है।
 

मिली जानकारी के मुताबिक मुताबिक बुधवार को जनपद नियंत्रण कक्ष द्वारा SDRF टीम को सूचित कराया गया कि एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर खाई मे गिर गयी। उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी भगत सिंह कंडारी अपनी टीम के साथ आवश्यक रेस्क्यू उपकारणों के घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई।घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि एक वैगनआर कार, वाहन नम्बर UK16A9723, लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरी है ।

कार में 3 व्यक्ति सवार थे जिसमें से एक व्यक्ति को घायल अवस्था मे रेस्क्यू कर स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से पैदल मार्ग द्वारा खाई से बाहर निकाला गया व 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया एवं शेष दो व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी, जिनके  शव टीम द्वारा बरामद कर जिला पुलिस को सुपुर्द किये गए।

मृतक की पहचान उमेद सिंह नेगी उम्र – 45, निवासी विकासनगर देहरादून, हिमांशु उम्र – 45, निवासी देहरादून के रूप में हुई जबकि घायल व्यक्ति ललित, उम्र 36 वर्ष, निवासी हल्द्वानी का बताया जा रहा है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram