अतीक की पत्नी शाइस्ता तक पहुंच गई थी पुलिस, पकड़ने से पहले बुर्के वाली महिलाओं ने घेरा और फिर…

अतीक की पत्नी शाइस्ता तक पहुंच गई थी पुलिस, पकड़ने से पहले बुर्के वाली महिलाओं ने घेरा और फिर…

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को लेकर STF के सूत्रों ने बड़ा खुलासा किया है। STF के सूत्रों ने जी मीडिया को बताया कि 4 दिन पहले शाइस्ता परवीन के काफी करीब पुलिस पहुंच गई थी।शाइस्ता को लेकर एक बड़ा ऑपरेशन पुलिस की तरफ से चलाया गया था। लेकिन वह ऐन मौके पर फरार होने में कामयाब हो गई। पुलिस को प्रयागराज में शाइस्ता के होने की पुख्ता जानकारी मिली थी।

प्रयागराज से 15 किलोमीटर दूर अशरफ की ससुराल के पास शाइस्ता देखी गई थी। सूत्रों की माने तो जब पुलिस की टीम रेड करने वहां पहुंची तो बुर्का पहने मुस्लिम महिलाओं ने पुलिस की टीम को घेर लिया। पुलिस आगे नहीं जा पाई और इसी का फायदा उठाते हुए शाइस्ता परवीन फरार हो गई।

पुलिस सूत्रों ने ये भी बताया कि जब लोगों को जानकारी मिली कि पुलिस की टीम दबिश देने आ रही है तब मस्जिद से एक अनाउंसमेंट भी की गई थी। बाकायदा महिलाओं को घर से निकलने की अनाउंसमेंट की गई। इसी भीड़ का फायदा उठा कर शाइस्ता फरार हो गई। सूत्रों की मानें तो गद्दी मुस्लिम समाज के लोग शाइस्ता की मदद कर रहे है। गद्दी मुस्लिम समाज के लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है।

उधर, उमेश पाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा है। सूत्रों की मानें तो साबरमती जेल में बंद अतीक ने अपने भाई अशरफ, बेटे असद और हत्याकांड में शामिल सभी बदमाशों को कोड नेम दिया हुआ था।

इसके अलावा सभी I-Phone इस्तेमाल कर रहे थे। खुद अतीक के पास भी जेल में I-Phone था। उमेश पाल की हत्या से पहले सभी आरोपी फेस टाइम पर कोड नेम से ID बनाकर बात कर रहे थे।

अतीक का कोड- BADE-006। अशरफ का कोड- CHOTE-007, अतीक के बेटे असद का कोड Ansh_yadav00, उमेश की रेकी करने वाले नियाज को XYZZ1122 कोड दिया था।

शूटर अरमान का कोड Bihar Tower दिया गया था। अतीक के वकील हनीफ का Advo010 कोड दिया गया था। जेल मे बंद अली को Patle 009 कोड दिया गया था।

उमेश पाल की हत्या के बाद अतीक और अशरफ लगातार एक शूटर नियाज को फोन करके पूछ रहे थे कि उमेश मारा गया या नहीं। अतीक ने कई बार निजाय को फोन किया। नियाज ने जवाब दिया था। जी भाई उमेश पाल को मार दिया गया है। जी मीडिया संवाददाता को इस संबंध में जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram