शायर मुनव्वर राणा ने CM योगी की मां के साथ फोटो पोस्ट करके लिखीं ये भावुक पंक्तियां…
लखनऊ: सीएम योगी का अपनी मां के साथ एक फोटो वायरल हो रहा है जो मसहूर शायर मुनव्वर राणा ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। फोटो के साथ शायर ने कुछ भावुक पंक्तियां भी लिखी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड स्थित अपने घर पहुंचे थे उसी वक्त की यह फोटो है। सीएम योगी के अपने घर अपने गांव पहुंचने के बाद षायर मुनव्वर राणा ने यह पोस्ट की है जिस पर कई लोग अपने अपने तरीके से कमेंट कर रहे हैं।
पोस्ट में राणा ने लिखा है कि...
मेरी ख्वाहिश है कि मैं फिर से फरिश्ता हो जाउं !
मां से इस तरह लिपट जाउं कि बच्चा हो जाउं !!
मुनव्वर राणा की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। गौरतलब है कि मंगलवार को अपने गुरु अवेद्यनाथ की प्रतिमा अनावरण के सिलसिले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव यमकेश्वर के पंचूर पहुंचे थे। यहां तीन बजे से करीब साढ़े पांच बजे तक उन्होंने अनावरण कार्यक्रम और जनसभा में शिरकत की। इसके बाद वह उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत और अन्य लोगों के साथ बिथ्याणी स्थित महाविद्यालय से करीब तीन किमी दूर घर पहुंचे। सीएम धामी और अन्य लोगों ने यहां परिजनों से भेंट की और लौट आए।
योगी आदित्यनाथ मंगलवार रात को घर में ही ठहरे।उनकी यहां यूपी पुलिस प्रशासन के साथ ही उत्तराखंड प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। घर में बुधवार की रात को उनके छोटे भाई महेंद्र बिष्ट के बेटे का चूड़ाक्रम संस्कार था। मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनके सभी नाते-रिश्तेदार पहले ही घर पहुंचे हुए हैं। पांच साल बाद अपने बेटे योगी आदित्यनाथ से मिलकर उनकी 84 वर्षीय मां सावित्री देवी काफी भावुक हो गईं। इस दौरान योगी ने मां से आशीर्वाद लिया। योगी आदित्यनाथ को अपने बीच में पाकर उनके नाते-रिश्तेदार व परिजन गदगद हो उठे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review