UPSSSC: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने दिया इस्तीफा

UPSSSC: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने दिया इस्तीफा

-  आयोग के वरिष्ठ सदस्य ओएन सिंह बने कार्यवाहक अध्यक्ष

लखनऊ। यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सीएम को भेजे पत्र में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए दायित्व से मुक्त करने का अनुरोध किया है। आयोग के वरिष्ठ सदस्य ओएन सिंह को कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, प्रवीर कुमार का इस्तीफा स्वीकार होते ही नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उनका कार्यकाल दिसंबर तक ही था। प्रवीर कुमार ने इस्तीफा देने की स्वयं पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से इस्तीफा दिया है।

गौरतलब है कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग समूह ‘ग’ व ‘घ’ के पदों पर भर्ती का काम करता है। प्रवीर कुमार वर्ष 1982 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं। राज्य सरकार ने उन्हें दिसंबर 2019 में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का अध्यक्ष बनाया था। उनका कार्यकाल दिसंबर 2024 में समाप्त हो रहा था। उन्होंने इसके पहले ही अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने भर्तियों में पारदर्शिता लाने के लिए दोहरी परीक्षा प्रणाली लागू की। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में शामिल होने वालों को ही मुख्य परीक्षा के लिए पात्र माना गया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram