शिकारियों ने SI समेत तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर की हत्या, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

शिकारियों ने SI समेत तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर की हत्या, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

मध्य प्रदेश के गुना में दर्दनाक घटना हुई है। वर्दी का फर्ज निभा रहे तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे पुलिस विभाग में सनसनी फैल गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिसकर्मी काले हिरण के शिकारियों को गिरफ्तार करने गए थे तभी उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी और उनकी हत्या कर दी। पुलिसकर्मियों में एसआई राजकुमार, हवलदार संतराम मीना और सिपाही नीरज भार्गव शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देर रात पुलिस को खबर मिली थी कि कुछ लोग काला हिरण का शिकार करने आए हैं, जिसके बाद पुलिस के 6 जवान गुना के आरोन इलाके में शिकारियों को घेरने पहुंची थे। शिकारियों और पुलिस का आमना-सामना हुआ। इसी दौरान शिकारियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी, जिससे एक एसआई और 2 सिपाहियों की मौत हो गई। घटना में 3 सिपाही घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने निवास पर उच्चस्तरीय आपात बैठक की और मृतकों को एक एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram