Meerut : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा से आक्रोश, फूंका पुतला
- बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं को सुरक्षित लाया जाएः सचिन सिरोही
मेरठ। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा से हिंदू संगठनों में काफी रोष है। शहर के हिंदूवादी युवा नेता सचिन सिरोही के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कंकरखेड़ा बाईपास फ्लाईओवर के नीचे प्रदर्शन कर आतंकवाद और बांग्लादेश का पुतला फूंका। साथ ही कहा गया कि कट्टरपंथियों के हिंदुओं पर अत्याचार की तुलना नाजियों की क्रूरता से की जा सकती है।
इस मौके पर हिंदूवादी युवा नेता सचिन सिरोही ने कहा कि बांग्लादेश में हो रहे हिंदू मंदिरों के साथ तोड़फोड़, आगजनी एवं उन्हें नष्ट कर दिया गया । हिंदू उत्पीड़न जैसे महिलाओं के साथ बलात्कार, हिंदुओं की निर्मम हत्याएं एवं हिंदू संस्कृतियो पर हो रहे हमले पर भारत के अंदर रहने वाले 100 करोड़ हिंदुओं की आस्थाओं पर ठेस पहुंची है। जिसको लेकर आज विधर्मी जिहादी कट्टरपंथी बांग्लादेशी का पुतला दहन किया गया। भारत के प्रधानमंत्री से यह मांग की जाती है कि बांग्लादेश में रहने वाले सभी सनातनी हिंदुओं को भारत की नागरिकता तत्काल प्रभाव से दी जाए एवं बांग्लादेश में रहने वाले सनातनी हिंदुओं को सुरक्षित लाया जाए। जो लोग भारत में रहना चाहते हैं उन्हें लाया जाए या उन्हें वही सुरक्षित बचाया जा सके। हिंदूवादी नेताओं ने सरकार से कहा है कि वो बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कुछ करें।
इस मौके पर हिंदूवादी नेता रवि पाल, विजय कुमार, प्रवीण प्रजापति, नितिन उपाध्याय, दीपक कश्यप, गोपाल बंसी, ब्रह्म सिंह गुर्जर, सोनू, आशीष, नितिन, चीकू, पाल सनी, निखिल प्रजापति, अंकुश पाल, राजू, विजय, जीतू, सचिन, दीपक, नितिन आदि उपस्थित रहे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review