Gaali-Proof: अब मैं ‘गाली प्रूफ’ हो गया हूं : पीएम मोदी
- बोले- विपक्ष की गालियों का मुझपर अब नहीं पड़ता असर
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि विपक्ष चुनाव में हार से इतना हताश हो गया है कि गाली देना उसका स्वभाव बन गया है। उन्होंने कहा कि ‘बुलेट प्रूफ’ की तरह अब मैं भी ‘गाली प्रूफ’ हो गया हूं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में एकतरफा चुनाव है। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 24 सालों से लगातार गाली खाने के बाद मैं ‘गाली प्रूफ’ हो गया हूं। मुझे ‘मौत का सौदागर’ और ‘गंदी नाली का कीड़ा’ किसने कहा? संसद में हमारी पार्टी के सदस्य ने हिसाब लगाया और 101 गालियां गिनाईं, इसलिए चुनाव हो या न हो, ये लोग (विपक्ष) मानते हैं कि गाली देने का अधिकार सिर्फ उन्हें है और वे इतने हताश हो गए हैं कि अब गाली देना उनका स्वभाव बन गया है।
एक न्यूज एजेंसी को दिए साक्षात्कार में पीएम मोदी ने याद किया कि उन्हें ‘मौत का सौदागर’ कहा गया था। यह शब्द पहली बार 2007 के गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस्तेमाल किया था।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि जब मनमोहन सिंह 10 साल तक सत्ता में थे, तब 34 लाख रुपए जब्त किए गए थे। पिछले 10 सालों में ईडी ने 2,200 करोड़ रुपए जब्त किए हैं। जिसने 2,200 करोड़ रुपए देश में वापस लाए हैं, उसका सम्मान किया जाना चाहिए न कि गाली दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिसका पैसा गया है, वह गाली दे रहा है। इसका मतलब यह है कि जो भी पैसे चुराने में शामिल है, वह पकड़े जाने के बाद थोड़ा चिल्लाएगा।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review