PM Modi ने मेरठ के "कबाड़ से जुगाड" की जम कर की तारीफ
उत्तर प्रदेश के मेरठ नगर निगम (Meerut Nagar Nigam ) ने एक अनोखा प्रयास करते हुए कबाड़ की चीजों से शहर का सौंदर्यीकरण करना शुरू किया है जिन चीजों को आमतौर से कबाड़ में फेंक दिया जाता था नगर निगम में उसी कबाड़ से शहर के प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण कर डाला मेरठ के इस अनूठे प्रयास की देश के PM Modi भी जम कर तारीफ कर रहे है यही नहीं अपने मन की बात कार्यक्रम में भी उन्होंने इस प्रयास की खूब तारीफ की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह प्रयास पर्यावरण की सुरक्षा और शहर के सौंदर्यीकरण से जुड़ा है। बेकार वस्तुएं जैसे स्क्रैप, पुराने टायर, कबाड़, खराब ड्रम से भी कम खर्चे में कैसे शहर को संवारा जा सकता है। मेरठ इसकी बानगी है। इससे जुड़े लोगों के प्रयासों को PM Modi ने खूब सराहा।
योगी सरकार बनने के बाद से यहां की बिजली आपूर्ति में सुधार आया तो नगर निगम ने भी जनपद को संवारने के लिए कृत्रिम लाइटों का सहारा लिया। शहरों को संवारने के लिए नगर निगम ने एक अभियान चलाया

मेरठ के 'कबाड़ से जुगाड़' की पूरे देश में हो रही है तारीफ
मेरठ को रोशन करने के लिए नगर निगम ने जो अभियान चलाया और इसे नाम दिया 'कबाड़ से जुगाड़'। नगर आयुक्त अमित पाल शर्मा ने बताया कि कम खर्चे में सावर्जनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण कैसे हो, यह अभियान इसकी मिसाल है। खराब पड़ी चीजों का प्रयोग कर शहर को सजाया गया। गांधी आश्रम चौराहा, गढ़ रोड पर लोहे के स्क्रैप, पुराने पहियों से फाउंटेन निर्मित कराया गया। सर्किट हाउस चौराहे पर लाइट ट्री, पुराने बेकार ड्रमों से स्ट्रीट इंस्टलेशन, हाथ ठेली के बेकार पहियों से बैरिकेडिंग कर मिनी व्हील पार्क, जेसीबी के पुराने टायरों से डिस्प्ले वॉल, पार्कों में बैठने के लिए स्टूल मेज आदि की व्यवस्था की गई। कम लागत में इसका निर्माण कर शहर को सुंदर, अनुपम तरीके संवारा गया।
पीएम मोदी ने मन की बात में मेरठ के इस प्रयास की सराहना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Modi ने रविवार को मन की बात के 93वें संस्करण में योगी सरकार के इस प्रयास की काफी सराहना की। शहरों को संवारने के प्रदेश सरकार के सपनों को साकार करते हुए मेरठ नगर निगम ने निष्प्रयोज्य वस्तुओं से कम लागत में ही शहर की आभा में चार चांद लगा दिए हैं।
इस चौराहे का ये कृत्रिम पेड़ आकर्षण का बना केंद्र

योगी सरकार की अवधारणा को साकार करते हुए मेरठ नगर निगम ने शहर को चमकाने के लिए अनोखे प्रयोग किए, जो काफी सफल रहे। दरअसल नगर निगम में बने गोदाम में पड़े कबाड़ की न तो उचित कीमत मिल रही थी और न ही इसका सही उपयोग हो रहा था पर योगी सरकार की पहल पर नगर आयुक्त अमित पाल शर्मा ने शहर को जगमगाने का निर्णय लिया। नगर निगम योगी सरकार के निर्देशन में शहर के सौन्दर्यीकरण के लिए आगे भी ऐसे प्रयोग करता रहेगा। लाइटिंग वाला कृत्रिम पेड़ भी न सिर्फ लोगों को आकर्षित कर रहा है, बल्कि शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। आमजन भी इस खूबसूरती की बेहद प्रशंशा कर रहे है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review