IIFA अवार्ड में हनी सिंह ने एआर रहमान के साथ किया ऐसा काम, फैंस बोले वाह…
हर साल की तरह इस बार भी आईफा अवार्ड्स का आयोजन हुआ लेकिन इस बार दुबई में हुआ। अबू धाबी के पास बने यस आइलैंड पर बॉलीवुड सितारों के नाम रही। इस दौरान बॉलीवुड के कई बड़े-सितारें इस अवार्ड्स फंक्शन में नजर आए। सोशल मीडिया पर आईफा नाइट के कई वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन्ही में से एक वीडियो इंडियन रैपर हनी सिंह का भी सामने आया है, जिसमे वो एआर रहमान के पैर छुते नजर आए। रैपर हनी सिंह ने IIFA अवॉर्ड्स में धमाकेदार परफॉर्मेंस देकर सभी का दिल जीत लिया
इस परफॉर्मेंस के बीच पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने भी कुछ देर के लिए उनका साथ दिया, लेकिन हनी सिंह की परफॉर्मेंस का सबसे ज्यादा दिल जीतने वाला हिस्सा वो रहा जब वह अचानक जाकर एआर रहमान के पैरों में जा छुक गए। हनी सिंह काफी देर तक इसी अवस्था में रहे और फिर उठ गए। एआर रहमान इस दौरान लगातार हनी सिंह को उठाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वह उठे नहीं, बाद में जब रहमान ने उठने पर उनसे हाथ मिलाया तो हनी सिंह ने उनके हाथ चूम लिए। हनी सिंह की परफॉर्मेंस का ये हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हनी सिंह लंबे वक्त तक बॉलीवुड में छाए रहे हैं। उन्होंने तमाम फिल्मों के लिए गाने गाए हैं लेकिन फिर जब उनकी तबीयत बिगड़ गई तो हनी सिंह अचानक जैसे कहीं गायब ही हो गए। उनके गाने रिलीज होने बंद हो गए और उनका कोई म्यूजिक वीडियो भी नहीं आ रहा था। फिर जब हनी सिंह ने वापसी की तो वह दिखे तो सही लेकिन वो औरा वापस नहीं आया। आपको बता दें फिल्म ‘अतरंगी रे’ के लिए आइफा टेक्निकल अवार्ड जीतने वाले एआर रहमान को इवेंट में मौजूद हजारों लोगों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review