Shastra Puja : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों संग मनाया दशहरा
- कहा- भारत पर आंच किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं
दार्जिलिंग। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दशहरे के मौके पर दार्जीलिंग के सुकना कैंट में शस्त्र पूजा की। वह यहां सेना के जवानों के साथ विजयादशमी मनाने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जवानों के माथे पर तिलक लगाया। उन्होंने सबसे पहले सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां शास्त्रों और शस्त्रों दोनों की पूजा की जाती है। साथ ही उन्होंने पड़ोसियों को चेतावनी देते हुए कहा कि हम देश पर कोई आंच बर्दाश्त नहीं करेंगे।
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां शास्त्रों और शस्त्रों दोनों की पूजा की जाती है। ऐसा लग सकता है कि लोहे और लकड़ी से बनी चीजों की पूजा करने का क्या औचित्य है? लेकिन वास्तव में, यह हमारी विशाल सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है, जिसमें हम किसी भी वस्तु का उपयोग करने से पहले और बाद में उसके प्रति आभार व्यक्त करते हैं।
उन्होंने कहा, 'हम देख सकते हैं कि सीमाओं पर हमारे सशस्त्र बलों की सतर्क उपस्थिति के कारण किसी भी घटना की संभावना नहीं है। मगर वर्तमान में हम पड़ोसियों की ओर से किसी भी संभावित शरारत को नजरअंदाज नहीं कर सकते।
बीआरओ की 75 परियोजनाओं को राष्ट्र को किया समर्पित
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसके बाद कनेक्टिविटी और रणनीतिक तत्परता बढ़ाने के लिए 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बीआरओ की 75 परिवर्तनकारी बुनियादी ढांचा परियोजनाएं वर्चुअली राष्ट्र को समर्पित कीं, जिससे एक अधिक सुरक्षित राष्ट्र का मार्ग प्रशस्त होगा।
उन्होंने कहा कि सिक्किम की पावन भूमि से यह प्रोजेक्ट राष्ट्र को समर्पित करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिज़ोरम और अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह के ये सभी 75 प्रोजेक्ट देश की सीमाओं को मजबूत करने और इन इलाकों की सामाजिक-आर्थिक प्रगति को सुनिश्चित करने में हमारी प्रतिबद्धता के बड़े प्रतीक हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review