वित्त विभाग के द्वारा तैयार किया गया पेंशन पोर्टल, आज CM योगी करेंगे उद्घाटन

वित्त विभाग के द्वारा तैयार किया गया पेंशन पोर्टल, आज CM योगी करेंगे उद्घाटन

लखनऊ: प्रदेश में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को पेंशन व ग्रेच्युटी का समय से भुगतान करने के लिए बनाए गए पोर्टल का शुभारंभ लोक भवन में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार यह पेंशन पोर्टल वित्त विभाग ने तैयार किया है। इसमें रिटायरमेंट के छह माह पहले से ही कर्मचारी के आवेदन के साथ ही पेंशन आदि की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और तीन माह शेष रहने तक पेंशन, ग्रेच्युटी आदि के भुगतान के आदेश जारी हो जाएंगे।

गौरतलब है कि अब तक लागू व्यवस्था में पेंशनर को ही सारे अभिलेख जुटाने पड़ते थे और भागदौड़ करनी पड़ती थी। पेंशनर के पेंशन प्रपत्र और सेवा संबंधी अभिलेख डाक द्वारा पीपीओ निर्गत करने वाले प्राधिकारी को भेजे जाते थे। इसमें काफी समय लगता था। कोई कमी मिलने पर उसे वापस डाक द्वारा संबंधित कार्यालय को भेजा जाता था और वहां से त्रुटि का निराकरण होने के बाद फिर से उक्त अभिलेख पीपीओ निर्गतकर्ता को भेजे जाते थे। इस व्यवस्था में पारदर्शिता का अभाव था।

शासन स्तर से समय से पेंशन प्रकरणों का निस्तारण करने आदेश थे, लेकिन व्यवहार में लोगों को बहुत दिक्कतें होती थीं। अब उन्होंने भटकना पड़ेगा। क्योंकि यह दावा किया जा रहा है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद सेवानिवृत्त होने पर आसानी से पेंशन और ग्रेच्युटी का भुगतान हो जाएगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram