Sarkari Naukri: इस राज्य में निकली सर्वेयर ग्रेड II की भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
Sarkari Naukri:केरल पब्लिक सर्विस कमीशन (KPSC) ने सर्वे एंड लैंड रिकॉर्ड डिपार्टमेंट में सर्वेयर ग्रेड 2 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती (KPSC Surveyor Recruitment 2023) के माध्यम से कुल 65 पदों को भरा जाएगा। जो भी उम्मीदवार सर्वेयर ग्रेड II पदों पर आवेदन के इच्छुक और योग्य हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट keralapsc.gov.in पर विजिट कर अप्लाई कर दें। आपको जानकारी दे दें कि एप्लीकेशन फॉर्म (KPSC Surveyor Vacancy 2023) भरने की आखिरी तारीख 1 फरवरी 2023 है। नीचे वैकेंसी की पूरी डिटेल दी गई है।
KPSC Surveyor Recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल
कुल पद- 65
शैक्षिक योग्यता
जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास का सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास आईटीआई का सर्टिफिकेट होना भी आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता के विषय में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर भर्ती का नोटिफिकेशन पढ़ लें।
KPSC Surveyor Recruitment 2023 Notification
उम्र सीमा
सर्वेयर पदों पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 36 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन से पहले भर्ती का नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को कोई एप्लीकेशन फीस नहीं देनी होगी।
सैलरी
जो भी उम्मीदवार इन पदों पर चयनित होंगे उन्हें सैलरी के रूप में 31,100 रुपये से लेकर 66,800 रुपये तक दिए जाएंगे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review