किसान महापंचायत का मंच पूरी तरह से गैर राजनीतिक रहेगा - धर्मेंद्र मलिक

किसान महापंचायत का मंच पूरी तरह से गैर राजनीतिक रहेगा - धर्मेंद्र मलिक

मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत को लेकर भारतीय किसान यूनियन जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है महापंचायत के लिए मुजफ्फरनगर के गवर्नमेंट कॉलेज के मैदान में इंतजाम किए गए हैं यहां पर एक विशाल पंडाल भी लगाया गया है वही पार्किंग के लिए कई अलग-अलग जगह पर व्यवस्था की गई है

भारतीय किसान यूनियन के नेता धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि इस ऐतिहासिक पंचायत में उत्तर प्रदेश के अलावा कई अन्य प्रदेशों के किसान भी शामिल हो रहे हैं इस पंचायत का मुख्य मकसद यही है की सरकार को बातचीत के लिए मजबूर किया जा सके वही किसान नेता धर्मेंद्र मलिक ने यह भी साफ कर दिया की पंचायत में विपक्षी नेताओं का स्वागत है लेकिन महापंचायत का मंच पूरी तरह से गैर राजनीतिक रहेगा जिसके चलते माना जा रहा है कि किसान महापंचायत में विपक्षी पार्टियों के नेता शामिल तो होंगे लेकिन उनके साथ मंच को साझा नहीं किया जाएगा

पूर्व में मंच पर विपक्षी नेताओं के आने पर बोलते हुए धर्मेंद्र मलिक ने कहा की पिछली बार मामला पूरी तरह से भावनात्मक था जिसके चलते विपक्षी नेताओं को भी मंच पर आने से नहीं रोका गया था लेकिन इस बार महापंचायत के मंच को पूरी तरह से गैर राजनीतिक रखने की तैयारी है

जिस हिसाब से किसान महापंचायत की विशाल तैयारियां की जा रही हैं इसके चलते यही माना जा रहा है कि 5 सितंबर की किसान महापंचायत भारतीय किसान यूनियन का एक तरह से शक्ति प्रदर्शन है अब इसका केंद्र सरकार पर क्या प्रभाव पड़ेगा यह तो 5 सितंबर की महापंचायत के बाद ही पता चल पाएगा

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram