आज शादी के बंधन में बंधेंगे परिणीति और राघव...जानिए कब होगी वरमाला
आज आखिरकार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंधने वाले है। परिवार और करीबी दोस्तों के बीच आज दोनों सात फेरे लेकर एक-दूजे के हो जाएगे। दोनों की शादी उदयपुर के होटल लीला में होने जा रही ही।
बड़ी ही धूम धाम से दोनों की शादी के फक्शन हुए। परी और राघव की शादी में बड़े बड़े राजनेता और फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार शिरकत करेंगे। ऐसे में होटल में कड़ी सुरक्षा की गई है। ऐसे में जानते है की कब दोनों एक दूजे के होंगे।
आज यानी की 24 सितम्बर को दोनों शादी के बंधन में बांध जाएंगे। ऐसे में परिणीति की चूड़ा सेरेमनी दिन में एक बजे होगी। इसी दौरान राघव सिर पर सेहरा पहनेगें। दोपहर 2:30 बजे राघव बारात लेकर आएंगे। तो वहीं खबरों की माने तो जयमाला की रस्म 3:30 बजे होगी।
बता दें की परिणीति चोपड़ा की मिमी दीदी यानि की बहन प्रियंका चोपड़ा के शादी में शामिल होने की खबर अभी तक नहीं मिली है। प्रियंका अभी तक शादी के किसी भी फंक्शन में शामिल नहीं हुई है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है की प्रियंका शादी में नहीं आएंगी। साथ ही लॉस एंजिल्स से भारत की फ्लाइट कई घंटों की होती है।
बता दें की कल यानी की 23 सितंबर को राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की संगीत सेरेमनी हुई। संगीत में पंजाबी सिंगर नवराज हंस ने अपनी मधुर आवाज़ में गाने गाए।
इस पार्टी की थीम 90 के दशक पर बेस्ड थी। दूल्हा दुल्हन के साथ सभी घरवालों ने खूब डांस किया। बट के की शादी में आने वाले मेहमानों के फ़ोन के कमरे पर स्टीकर लगाया हुआ है। ताकि कोई फोटो और वीडियोस सोशल मीडिया पर ना दाल सके।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है
Write a Review