भारत में नए वैरिएंट की दस्तक से दहशत, चीन को लगाना पड़ा लॉकडाउन, 10 गुना ज्यादा तेजी से है फैलता

भारत में नए वैरिएंट की दस्तक से दहशत, चीन को लगाना पड़ा लॉकडाउन, 10 गुना ज्यादा तेजी से है फैलता

भारत में कोरोना के नए वैरिएंट की दस्तक से हड़कंप मच गया है. अभी तक कोरोना का कहर थमा हुआ था लेकिन कहाजा रहा है कि जो नया वायरल भारत में मिला है वो 10 गुना तेजी से फैलता है. आपको बता दें कि भारत में नया वेरिएंट XE अब दस्तक दे चुका है जो फिर से मुसीबत खड़ी कर सकता है.

आपको बता दें कि बीते दिन मुंबई में Kapa वेरिएंट का एक मरीज और XE वेरिएंट का एक मरीज मिला है. मुंबई में कोरोना वायरस के कुल 230 सैम्पल्स लिए गए थे जिनमें से 228 ओमिक्रॉन के मरीज मिले हैं. बता दें कि वो XE वेरिएंट ही है जिसकी वजह से चीन में लॉकडाउन के हालात बने हुए हैं.

WHO के चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामिनाथन ने मंगलवार को कहा कि इस वेरिएंट का प्रभाव डेल्टा की तरह तो नहीं होगा क्योंकि देश में बड़ी आबादी वैक्सिनेटेड हो चुकी है. बता दें कि कोरोना के डेल्टा वेरिएंट ने देश में सबसे ज्यादा तबाही मचाई थी. इसी वेरिएंट की वजह से कोरोना की दूसरी लहर आई थी. कहा कि XE वेरिएंट ओमिक्रॉन वेरिएंट के दो स्ट्रेन्स BA.1 और BA.2 को मिलाकर बना है. इस वेरिएंट को लेकर सामने आई शुरुआती रिसर्च से पता चलता है कि यह ओमिक्रॉन की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक संक्रामक हो सकता है. XE वेरिएंट का पहला मामला इसी साल 19 जनवरी को UK में मिला था.

ये है लक्षण...

जानकारों का कहना है कि कुछ मामलों में इसके हल्के लक्षण हो सकते हैं तो कुछ मामले गंभीर भी हो सकते हैं. इस वायरस की गंभीरता काफी कुछ टीकाकरण पर निर्भर है. जिनको टीका लगा है उनमें इसके हल्के लक्षण हो सकते हैं. बिना टीकाकरण वालों में लक्षण गंभीर भी हो सकते हैं.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram