Bengal: दोस्त ने ही दी थी बांग्लादेशी सांसद की हत्या की सुपारी!
- बंगाल सीआईडी ने किया बड़ा खुलासा
- बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार 12 मई को आए थे
कोलकाता
कोलकाता। बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। बंगाल सीआईडी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सांसद अनार के दोस्त ने ही हत्या के लिए लगभग पांच करोड़ रुपये की सुपारी दी थी। बांग्लादेश के गृहमंत्री असदुज्जामां खान ने बुधवार को कहा था कि अनार 13 मई से लापता है। वे कोलकाता में थे। तीन लोेगों को गिरफ्तार किया गया है।
सीआईडी के आईजी अखिलेश चतुर्वेदी ने बताया कि यह एक सुनियोजित हत्या है। सांसद के एक पुराने मित्र ने ही उन्हें मारने के लिए सुपारी दी थी। करीब पांच करोड़ की सुपारी थी। उनका दोस्त एक अमेरिकी नागरिक है, जिसका कोलकाता में एक फ्लैट है। एक दिन पहले उन्होंने कहा था कि अभी तक विदेशी सांसद का शव बरामद नहीं हो पाया है। ‘क्या पुलिस को फ्लैट में खून के धब्बे मिले हैं’ इस सवाल पर सीआईडी के अधिकारी ने बताया कि हमारी फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर रही है। इस बारे में बोलना अभी जल्दबाजी होगी।
इलाज के लिए कोलकाता आए थे बांग्लादेशी सांसद
बांग्लादेशी सांसद इलाज के लिए कोलकाता आए थे। उप उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सांसद अजीम 12 मई को कोलकाता पहुंचे थे और शहर के उत्तरी इलाके में बारानगर में अपने दोस्त के घर पर ठहरे थे। 13 मई को वह किसी से मिलने गए लेकिन वापस नहीं लौटे। मामले का खुलासा 18 मई को हुआ, जब बांग्लादेशी सांसद के परिचित गोपाल विश्वास ने थाने में उनके लापता होने की जानकारी दी। अनार कोलकाता में बिस्वास के घर पर ही रुके थे।
बिस्वास ने दावा किया कि सांसद 17 मई से उनके संपर्क में नहीं थे। इसलिए उन्होंने एक दिन बाद गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। उनके फोन से परिवार के सदस्यों को संदेश भेजे गए थे कि वह नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उनका कोई पता नहीं है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review