पैन कार्ड होल्डर सावधान, वर्ना हो सकता है 10 हजार का जुर्माना
आपका पैन कार्ड आपकी एक पहचान होती है आप कोई भी लेनदेन करते है तो उसमे पैनकार्ड का रोल बहुत अहम् होता है। आपके पैन कार्ड पर आपको एक यूनिक नंबर मिलता है जो 10 अंको का होता है इस पूरी प्रक्रिया के प्रभारी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) होते है। जब आप अपना टैक्स रिटर्न जमा करते है तब भी पैन नंबर की आवश्यकता होती है।
लेकिन पैन कार्ड रखते समय आपको कुछ ख़ास ख्याल भी रखना चाहिए जो की आपको अपने पैन कार्ड के साथ साथ आपके लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है।आपका आधार नंबर टैक्स रिटर्न दाखिल करते समय आपके पैन कार्ड से जुड़ा होना चाहिए।
एक ही दिन में कुल 50,000 रुपये या उससे अधिक के बैंक ड्राफ्ट, पे ऑर्डर या बैंकर चेक के नकद लेनदेन के लिए आयकर विभाग द्वारा पैन कार्ड की आवश्यकता होती है।
सबसे महत्वपूर्ण ध्यान रखने वाली बात
यदि जांच के दौरान आपके पास दो पैन कार्ड नंबर होने की पुष्टि होती है तो आप मुसीबत में फास सकते है दो पैन कार्ड के साथ पकड़े पर आपको 10,000 रुपये तक की सजा का सामना करना पड़ सकता है।
इसके अलावा आपका बैंक खाता भी फ्रीज किया जा सकता है। इन मुश्किलों से बचने के लिए आपको सबसे पहले अपना दूसरा पैन कार्ड जल्द से जल्द विभाग को सरेंडर करना होगा। 1961 के आयकर अधिनियम की धारा 272B में भी इसके लिए एक प्रावधान है।
अपना अतिरिक्त पैन कार्ड कैसे वापस करे
अपना अतिरिक्त पैन जमा करने की प्रक्रिया बहुत सीधी है। इसे आप कई तरीको से जमा कर सकते है। वेबसाइट पर जाएं और पैन कार्ड जमा करने के लिए फॉर्म का उपयोग करने के लिए "नए पैन कार्ड के लिए अनुरोध या / और पैन डेटा में परिवर्तन या सुधार" लिंक पर क्लिक करें। फॉर्म भरें और इसे किसी भी एनएसडीएल स्थान पर मेल करें।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review