स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 में दिखेंगे विकी कौशल, इस फिल्म निर्माता ने दिए संकेत, वीडियो देंखे..
स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के साथ वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने डेब्यू किया था। फिल्म हिट रही थी। उसके बाद इसका दूसरा पार्ट 2019 में आया था। फिल्म में टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया को लिया गया था। यह फिल्म दर्शकों को खास पसंद नहीं आई थी। अब इसके तीसरे पार्ट को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। वैसे देखा जाए तो पहले दो पार्ट्स में करण जौहर ने न्यू कमर एक्टर्स को लॉन्च किया है। ऐसे में तीसरे पार्ट में विकी कौशल का होना कितना सही साबित होता है, यह देखना होगा।
विकी कौशल अपने आने वाली फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा जिसके लिए मेकर्स ने डिज्नी प्लस हॉटस्टार को चुना है। इस फिल्म का प्रोमोशन भी प्लेटफॉर्म पर शुरू कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक इसकी रिलीज डेट के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन करण जौहर ने विकी कौशल के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में करण विकी कौशल से गोविंदा नाम मेरा के बारे में बात कर रहे हैं। लेकिन वीडियो के अंत में करण जौहर ने विकी के साथ उनकी फ्रेंचाइजी स्टूडेंट ऑफ द ईयर के तीसरे पार्ट को लेकर भी हिंट दे दी है।
'गोविंदा नाम मेरा' फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी। लेकिन उससे पहले विकी कौशल और करण जौहर की बातचीत का एक वीडियो हॉटस्टार पर दिखाया गया है। इस वीडियो में विकी और करण के बीच एक मजाकिया बातचीत चल रही है। लेकिन वीडियो के अंत में करण जौहर विकी कौशल को उनकी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' ऑफर करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद कयास लगने लगे हैं कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट में विकी कौशल नजर आ सकते हैं। आप भी देखें वीडियो- विकी कौशल की आखिरी हिट फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक 2019 में आई थी। उसके बाद विकी करण जौहर की फिल्म भूत में ये दिखाई दिए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई थी। उसके बाद इनकी सरदार उधम सिंह आई, जो कि कोई कमाल नहीं कर पाई। अब गोविंदा नाम मेरा विकी की ओटीटी रिलीज है जिसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। फिल्म को शशांक खेतान ने निर्देशित किया है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review