OnePlus Nord N300 5G लॉन्च, जाने कीमत और उपलब्धता
पिछले कई हफ्तों से चर्चा में बना OnePlus Nord N300 5G स्मार्टफोन अमेरिका में लॉन्च हो गया है। इस स्मार्टफोन के नवंबर में लॉन्च होने की बात कही जा रही थी लेकिन यह 24 अक्टूबर को ही स्मार्टफोन मार्केट में उतार दिया गया। नॉर्ड सीरीज का यह एक और बजट स्मार्टफोन है। इसमें 6.56 इंच का एचडीप्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट है। डिवाइस MediaTek Dimensity 810 SoC से लैस है। जैसा कि लॉन्च से पहले कंपनी की ओर से कन्फर्म किया गया था, यह 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। यह Nord N200 5G का सक्सेसर है। OnePlus Nord N300 5G की कीमत, उपलब्धता
OnePlus Nord N300 5G सिंगल 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। फोन को मिडनाइट जेड कलर में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 228 डॉलर (लगभग 19 हजार रुपये) से शुरू होती है। अमेरिका में इस फोन की सेल 3 नवंबर से अमेरिकी समयानुसार सुबह 9 बजे से शुरू होगी। इसे T-Mobile और Metro रिटेलर्स के माध्यम से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने दूसरे स्मार्टफोन मार्केट्स के लिए इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है।
OnePlus Nord N300 5G के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स
OnePlus Nord N300 5G में 6.56 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसमें 90Hz का रफ्रेश रेट है। इसमें वॉटर ड्रॉप नॉच स्टाइल डिजाइन है। नॉच में ही फ्रंट कैमरा फिट किया गया है। फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। यह नाइटस्केप और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आता है। कंपनी के अनुसार, फोन लो-लाइट में भी बेहतर तस्वीरें खींच सकता है। OnePlus Nord N300 5G में कंपनी ने 5000Mah का बैटरी पैक दिया है जो 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग से लैस है। यह एंड्रॉयड 13 पर बेस है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए n2, n25, n41, n66, n71 और n77 5G बैंड्स को सपोर्ट करेगा।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review