Murder: जमीन के रुपयों के लिए बहन को उतारा मौत के घाट

Murder: जमीन के रुपयों के लिए बहन को उतारा मौत के घाट

- भाई-बहन के बीच जमीन के रुपयों को लेकर हुआ था विवाद

- पिता ने बेटे के खिलाफ दी तहरीर

मेरठ। थाना दौराला के रूहासा गांव में बिकी दो बीघा जमीन के 20 लाख रुपयो को लेकर भाई-बहन में विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि भाई ने दीवान पर लेटी बहन की गर्दन पर कुल्हाड़ी चला दी। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी संग फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी, सीओ दौराला ने परिजनों से जानकारी ली। 

जानकारी के मुताबिक रूहासा निवासी किसान महावीर (75) ने एक दिन पहले ही अपनी दो बीघा जमीन 20 लाख रुपये में बेची थी। जिसके चलते किसान की बेटी 53 वर्षीय रीता पत्नी बिल्लू उर्फ सुनील निवासी गांव दोघट कस्बा बड़ौत सोमवार को रुहासा आई थी। फिलहाल रीता गाजियाबाद की महरौली वेव सिटी में रहती है। जमीन के रुपयो के बंटवारे को लेकर रीता का छोटे भाई अरविंद उर्फ नीटू से विवाद हो गया।
मंगलवार सुबह विवाद के चलते दोनो भाई बहनो में कहासुनी हो गई। उस समय तो अरविंद खेत पर चला गया। लगभग 10 बजे अरविंद स्कूटी से घर पहुंचा और बेड पर लेटी बहन पर कुल्हाड़ी से ताबातोड वार कर दिए और पत्नी संग फरार हो गया। 

परिजन आनन-फानन में घायल महिला को लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। रीता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आला कत्ल बरामद कर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया और परिजनों से जानकारी ली।

मौके पर पहुंचे एसपी सिटी आयुष विक्रम और सीओ दौराला सुचिता सिंह ने जानकारी ली। सूचना मिलने पर मृतका की दो बेटिया भाविका, दीपाली और बेटा रूद्राक्ष मौसी अनिता के साथ रूहासा पहुंचे। मृतका के पिता ने बेटे अरविंद के खिलाफ तहरीर दी है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram