अब तीन महीने के अंदर भरना होगा सीज गाड़ियों का टैक्स, वरना…!

अब तीन महीने के अंदर भरना होगा सीज गाड़ियों का टैक्स, वरना…!

अब बगैर टैक्स भरे सड़कों पर गाडिय़ों को चलाना भारी पड़ सकता है। अब हर हाल में परिवहन विभाग द्वारा सीज गाड़ियों को तीन महीने के भीतर जुर्माना भरकर छुड़वाना होगा। वरना विभाग आपकी गाड़ी को नीलाम कर अपनी रकम वसूल कर सकता है । इस सम्बन्ध में परिवहन आयुक्त कार्यालय से आदेश जारी हो चुका है।

जारी आदेशो के अनुसार अभी तक परिवहन आयुक्त कार्यालय से किसी वरिष्ठ अधिकारी को अलग-अलग आरटीओ दफ्तरों में सीज वाहनों की नीलामी के लिए नियुक्त किया जाता था, मगर अब परिवहन आयुक्त कार्यालय ने स्थानीय संभागीय कार्यालय को यह अधिकार दे दिया है।आरटीओ प्रवर्तन नंदकिशोर के मुताबिक संभागीय स्तर पर तीन लोगों की कमेटी को अब नीलामी की जिम्मेदारी मिली है। कमेटी चेक करेगी कि टैक्स न जमा करने के मामलों में पकड़े गए वाहनों को सीज हुए कितना वक्त हुआ है। अगर तीन माह से अधिक समय हुआ तो स्थानीय स्तर पर नीलामी करवाई जाएगी।

दरअसल नियमों के उल्लंघन और दस्तावेज पूरे न होने पर परिवहन विभाग चेकिंग के दौरान वाहनों का चालान करने के साथ उन्हें सीज भी करता है। सीज गाडिय़ों को आरटीओ परिसर में खड़ा कर दिया जाता है। अक्सर कई मालिक महीनों तक वाहन को छुड़वाने नहीं आते। वहीं, नीलामी प्रक्रिया लंबी होने के कारण वाहन धूल फांकते नजर आते हैं। इसीलिए परिवहन विभाग द्वारा ये फैसला किया गया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram