अब खोए हुए पालतू कुत्ता को ढूढना होगा आसान, बस लगानी होगी ये चिप

अब खोए हुए पालतू कुत्ता को ढूढना होगा आसान, बस लगानी होगी ये चिप

गुरुग्राम अब पालतू और निराश्रित कुत्तों की निगरानी व देखभाल में तकनीक का इस्तेमान करने वाला हरियाणा का पहला जिला बनने जा रहा है। नगर निगम कुत्तों की निगरानी, उनके टीकाकरण व बांध्याकरण आदि का विवरण रखने के लिए उनकी गर्न की त्वचा में एक प्रकार का चिप लगाने जा रहा है।बता दें कि यह प्रक्रिया कुछ ऐसी होगी जैसे किसी को इंसुलिन का इंजेक्शन दिया जाता है। इस इंप्लांट के बाद कुत्ते के संबंध में सभी प्रकार का विवरण जुटाना आसान होगा।

बता दें कि यदि कोई कुत्ता खो जाए तो उसके मालिक को कुत्ते को ढूंढना काफी मुश्किल हो जाता है। अब इस चिप के माध्यम से सभी कुत्तों की पूरी निगरानी हो सकेगी।

जानकारी के अनुसार गर्दन मे लगी इस माइक्रोचिप को रीड करके कुत्ते के मालिक, उसके टीकाकरण की तारीख, बांध्यकरण की स्थिति आदि सभी विवरण जुटाया जा सकता है। इससे कुत्तों के आतंक को भी नियंत्रित किया जा सकता है। इसकी कीमत एक हजार के आसपास और ज्यादा से ज्यादा 1500 रूपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इससे कुत्ते की सेहत पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं है।

वहीं पुलिस के पास कुत्ता चोरी होने के हजारों मामले सामने आते हैं। ऐसे में इस चिप के माध्यम से पुलिस का कुत्ते को ढूंढना आसान हो जाएगा। चिप लगे होने से उसे रीड करके आसानी से पता लगाया जा सकेगा कि कुत्ते का मालिक कौन है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram