अवैध कॉलोनी पर गरजा एमडीए का महाबली, बिल्डरों में मचा हड़कंप

अवैध कॉलोनी पर गरजा एमडीए का महाबली, बिल्डरों में मचा हड़कंप

मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण के वीसी के आदेश पर शहर भर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चल रहे अभियान के अंतर्गत बुधवार को कई इलाकों में एमडीए का महाबली जमकर गरजा। इस दौरान एमडीए की टीम ने गढ़ रोड गेसुपुर स्थित अवैध कॉलोनी को तहस-नहस कर डाला। शहर के अन्य कई इलाकों में भी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। जिसके चलते बिल्डरों में हड़कंप मचा रहा।

मेरठ विकास प्राधिकरण के जोनल अधिकारी अर्पित यादव के नेतृत्व में एमडीए की टीम गढ़ रोड गेसूपुर स्थित हरेंद्र चौहान और सुबोध चौहान की अवैध कॉलोनी पर पहुंची। एमडीए की टीम ने जेसीबी से कॉलोनी में बनाई गई सड़क, नाली, बाउंड्री और साइट ऑफिस को ध्वस्त कर दिया। हालांकि कार्यवाही के दौरान बिल्डर के कर्मचारी मौके से भाग गए। बताया जाता है कि यह कॉलोनी 8000 वर्ग मीटर में अवैध रूप से बनाई गई थी। इसी के साथ शहर में अन्य स्थानों पर भी अवैध कालोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। हालांकि इसी कॉलोनी के निकट स्थित बिल्डर पवित्र मिश्रा की अवैध कॉलोनी पर एमडीए की टीम द्वारा कार्यवाही न करना चर्चा का विषय बना रहा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram