अग्निपथ योजना का नोटिफिकेशन जारी, 8वीं पास को भी मिलेगी नौकरी, इन पदों पर होगी भर्ती
मोदी सरकार की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती के लिए भारतीय सेना ने अग्निवीर रिक्रूटमेंट रैली नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकएशन के तहत आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। इसके बाद भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट करना होगा। आपको बता दें कि इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जुलाई 2022 से शुरू होगी।
किन पदों के लिए होगी भर्ती
अग्निवीर जनरल ड्यूटी
अग्निवीर टेक्निकल (एविएशन/एम्यूनेशन)
अग्निवीर क्लर्क/ स्टोरकीपर टेक्निकल
अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास
अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं पास
जनरल ड्यूटी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं में न्यूनतम 45 प्रतिशत नंबरों के साथ पास होना जरूरी है।
टेक्निकल एविएशन और एम्यूनेशन पदों के लिए फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स और इंग्लिश सब्जेक्ट्स में 50 प्रतिशत नंबरों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है।
क्लर्क/ स्टोरकीपर पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी भी स्ट्रीम से न्यूनतम 60 प्रतिशत नंबरों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। अंग्रेजी तथा मैथ्स में 50 प्रतिशत नंबर होने जरूरी हैं।
ट्रेड्समैन के पदों पर 10वीं और 8वीं पास की अलग-अलग भर्ती की जाएगी. सभी विषयों में 33 प्रतिशत नंबर होने अनिवार्य हैं।
सभी पदों के लिए निर्धारित आयुसीमा 17.5 वर्ष से 23 वर्ष निर्धारित है।
नोटिफिकेशन के अनुसार, भर्तियां पूरी तरह से उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर मेरिट आधारित होंगी। केवल भर्ती प्रक्रिया में पास होने वाले उम्मीदवारों को सेना में भर्ती का दावा करने का कोई अधिकार नहीं होगा, जिन उम्मीदवारों के पास जरूरी सर्टिफिकेट नहीं होंगे, वे खुद रिजेक्शन के लिए उत्तरदायी होंगे।
नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवारों की भर्ती 4 वर्षों के लिए की जाएगी। इस दौरान प्रत्येक वर्ष 30 दिनों की छुट्टी भी मिलेगी। सर्विस के पहले साल 30,000/- वेतन और भत्ते, दूसरे साल 33,000/- वेतन और भत्ते, तीसरे साल 36,500/- वेतन और भत्ते तथा आखिरी साल 40,000/- वेतन और भत्ते दिए जाएंगे।
चार साल की सर्विस पूरी होने के बाद अग्निवीरों को सेवा निधि पैकेज, अग्निवीर स्किल सर्टिफिकेट और कक्षा 12वीं के समकक्ष योग्यता प्रमाणपत्र भी मिलेग। जो उम्मीदवार 10वीं पास हैं उन्हें 4 साल के बाद 12वीं समकक्ष पास सर्टिफिकेट भी मिलेगा जिसकी पूरी जानकारी बाद में जारी की जाएगी।
सभी पदों पर भर्ती के लिए NCC A सर्टिफिकेट धारकों को 05 बोनस मार्क्स मिलेंगे। NCC B सर्टिफिकेट धारकों को 10 बोनस अंक मिलेंगे जबकि NCC C सर्टिफिकेट धारकों को 15 बोनस अंक मिलेंगे। अग्निवीर जनरल ड्यूटी और क्लर्क/स्टोरकीपर पदों के लिए NCC C सर्टिफिकेट धारकों को CEE (कॉमन एंट्रेंस एग्जाम) से छूट मिलेगी।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review