नए साल पर पुलिस ने 100 लोगो को दिया उनके खोए हुए मोबाइल का तोहफा 

नए साल पर पुलिस ने 100 लोगो को दिया उनके खोए हुए मोबाइल का तोहफा 

मेरठ। नए साल पर जिले की पुलिस ने एक सार्थक पहल करते हुए 100 लोगों के चेहरों पर मुस्कान वापस लौटाई।

दरअसल, पुलिस ने खोए हुए मोबाइल रिकवर करके उनके असल मालिकों को सुपुर्द किए। एसपी क्राईम ने बताया कि बरामद किए गए मोबाइल फोन्स लगभग 21 लाख के हैं। उन्होंने इस कार्य के लिए सर्विलांस सेल के प्रभारी और उनकी टीम की सराहना की।

एसपी क्राइम अनित कुमार ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। जिसमें जिले के विभिन्न इलाकों में रहने वाले 100 ऐसे लोगों को बुलाया गया जिनके मोबाइल पिछले दिनों गुम हो गए थे। एसपी क्राइम ने बताया कि इन सभी मोबाइलों की रिकवरी के लिए जिले की सर्विलांस टीम को एक्टिव किया गया था। सर्विलांस टीम प्रभारी योगेंद्र कुमार अपनी 11 सदस्यों की टीम के साथ लगातार मोबाइलों की रिकवरी में जुटे हुए थे। जिसका नतीजा यह रहा की पुलिस ने 11 कंपनियों के लगभग 100 मोबाइल विभिन्न स्थानों से बरामद कर लिए। बरामद हुए मोबाइलों की कीमत लगभग 21 लाख रुपये है।

एसपी क्राइम की मौजूदगी में शुक्रवार को पुलिस लाइन में खोए हुए मोबाइल उनके असल मालिकों को वापस लौटाए गए। मोबाइल वापस पाकर उनके मालिकों के चेहरे खिले नजर आए। नए साल पर पुलिस द्वारा दिए गए इस तोहफे पर मोबाइल मालिकों ने खाकी का आभार प्रकट किया। वहीं, एसपी क्राईम ने भी सर्विलांस टीम के कार्य की सराहना करते हुए बताया कि सर्विलांस सेल लगातार खोए हुए मोबाइलों की तलाश में जुटी है। उन्होंने सभी से अपना मोबाइल गुम होने पर सर्विलांस सेल में संपर्क करने की अपील की।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram