Nokia का नया फोन Nokia 2660 Filp लॉन्च, जाने कीमत और फीचर्स
Nokia के नए मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने एक नया फोन लॉन्च किया है। जिसे Nokia 2660 Flip नाम से जाना जाता है, हालाकि अभी यह फोन केवल चीन में लॉन्च किया गया है। यह फोन फ्लिप क्लैमशेल डिजाइन के साथ आता है। बता दें इस नए फोन का ऐलान बीते माह ग्लोबल लेवल पर किया गया था। आइए जानते हैं इसके कीमत और फीचर्स के बारे में।
Nokia 2660 Flip की कीमत और उपलब्धता
बात करें फोन की कीमत की तो Nokia 2660 Flip की कीमत 499 युआन यानी कि भारतीय करेंसी में लगभग 5,876 रुपये है, लेकिन वर्तमान में इसे कुछ ऑफर्स के तहत मात्र 429 युआन यानी कि भारतीय करेंसी में लगभग 5,052 रुपये में पेश किया जा रहा है।
डिस्प्ले
फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Nokia 2660 Flip में 2.8 इंच QVGA डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 240 x 320 पिक्सल है। यही नहीं फोन के पिछले हिस्से में भी 120 x 160 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 1.77 इंच की सेकेंडरी QQVGA डिस्प्ले भी दी गई है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Nokia 2660 Flip फोन में प्रोसेसर की बात की जाए तो फोन में Unisoc T107 प्रोसेसर दिया गया है। सॉफ्टवेयर इसमें ICE इमरजेंसी कॉल सिस्टम के साथ एक्सेसिबिलिटी मोड के लिए सपोर्ट दिया गया है।
स्टोरेज
48MB RAM और 128MB की इंटरनल स्टोरेज के साथ फोन को चाइना बाजार में पेश किया गया है।
कैमरा
फोन में 0.3 मेगापिक्सल या VGA कैमरा सेंसर के साथ एक LED फ्लैश भी दी गई है।
कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में ब्लूटूथ 4.2, ड्यूल सिम सपोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक और एक माइक्रो USB पोर्ट दिया गया है।
अन्य फीचर्स
फोन की लंबाई 18.9mm, चौड़ाई 108mm, मोटाई 55mm रखी गई है और वजन 123 ग्राम है। बात करें बैटरी बैकअप की तो Nokia 2660 Flip में 2.75-वाट-घंटे की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार यह 20 घंटे तक की बैटरी लाइफ और 26.6 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करती है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review