Conspiracy : सहारनपुर में हुई साढ़े 3 करोड़ की लूट निकली फर्जी

Conspiracy : सहारनपुर में हुई साढ़े 3 करोड़ की लूट निकली फर्जी

- ज्वैलरी कारोबारी के स्टाफ ने ही रची थी साजिश, 5 गिरफ्तार

मेरठ। शहर के सराफा कारोबारी के स्टाफ से सहारनपुर के नागल में गुरुवार देर रात साढ़े 3 करोड़ की लूट की घटना फर्जी निकली। दरअसल, कर्मचारियों के साथ लूट नहीं हुई थी, बल्कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। आरोपी और ड्राइवर से कड़ाई से पूछताछ में पता चला सराफ के दोनों कर्मचारियों ने ही लूट की कहानी रच डाली थी। पुलिस ने इस वारदात में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर लूट की गई ज्वैलरी बरामद कर ली गई है।

एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि गुरुवार यानी 4 जुलाई की देर रात को मेरठ के सराफा कारोबारी के स्टाफ से 3.50 करोड़ रुपए की घटना सामने आई थी। सराफा कारोबारी का स्टाफ सत्यम शर्मा और ड्राइवर तरुण सैनी अंबाला से ज्वैलरी लेकर लौट रहे थे। बताया गया था कि दोनों को नागल में बाइक सवार कुछ अज्ञात युवकों ने उनसे लूट की है। लेकिन इस लूट के मास्टरमाइंड सत्यम शर्मा और ड्राइवर तरुण सैनी निकले। सत्यम शर्मा ने अपने साले डम्पी उर्फ हिमांशु के साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। इसके ड्राइवर भी शामिल था। पुलिस ने 5 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है और लूट का सामान भी बरामद कर लिया है।

पुलिस टीम ने तीन लोगों को मेरठ से हिरासत में लिया है। इनके पास से संपूर्ण समान जिसमें 36 हार, 20 ब्रेसलेट, 52 अंगूठी और 7 कंगन, पेंडेंट 32, अंगूठी 153, कान के टॉप 73, मंगलसूत्र 42 बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में पांच लोग आरोपी हैं। इनमें सत्यम शर्मा (सराफ का कर्मचारी), तरुण सैनी (कार चालक), हिमांशु उर्फ डिंपी पुत्र चंद्रशेखर, प्रिंस पुत्र करण सिंह, कमरपाल पुत्र गंगादास का नाम शाामिल है। 

लूट की घटना दिखाकर हड़पना चाहते थे ज्वैलरी

पुलिस के अनुसार, आरोपी सत्यम शर्मा और ड्राइवर तरुण सैनी से पुलिस ने जब पूछताछ की तो दोनों के बयान पर शक हुआ। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने सब कबूल कर लिया। उन्होंने बताया- वो 3.50 करोड़ की ज्वैलरी की लूट की घटना दिखाकर हड़पना चाहते थे। इसलिए सत्यम शर्मा ने अपने साले और उसके दो साथियों के साथ लूट की घटना दिखाई।

यह थी घटना

मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के बेटे प्रियंक अग्रवाल जिनका अटायर डायमंड के नाम से कारोबार है। पुलिस को सराफ कारोबारी के स्टाफ ने बताया कि चार लुटेरे थे। गुरुवार की रात 11.30 बजे गन प्वाइंट पर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। वह दो बाइक पर सवार थे। एक बाइक काले रंग पल्सर और दूसरी सफेद रंग की अपाचे बताई जा रही है। लुटेरे आए और कार के शीशे तोड़कर कार सवार दोनों स्टाफ को गन पॉइंट पर ले लिया। मारपीट कर लहूलुहान कर दिया है, उसके बाद लूट को अंजाम देकर वह फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने जब जांच की तो मामला कुछ ओर ही निकला।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram