Noida DM Suhas LY ने badminton में दिखाया जलवा, शुरुआत की जीत से

Noida DM Suhas LY ने  badminton में दिखाया जलवा, शुरुआत की जीत से

टोक्यो पैरालंपिक्स में आए दिन भारतीय खिलाड़ियों का जलवा दिखाई दे रहा है. लगभग सभी क्षेत्रों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया है और भारत के लिए मेडल हासिल किए हैं. इसी क्रम में नोएडा के डीएम सुहास यथिराज (Suhas L. Yathiraj) का कमाल देखने को मिला. उन्‍होंने बेडमिंटन सिंगल एसएल4 में जीत के साथ शुरुआत की. इसके अलावा तरुण ढिल्‍लों (Tarun Dhillon) ने भी इस वर्ग में जीत दर्ज की.

ग्रुप ए के एकतरफा मुकाबले में 38 साल के डीएम सुहास (Suhas L. Yathiraj) ने सिर्फ 19 मिनट में जर्मनी के येन निकलास पोट को 21-9 21-3 से हराया.

ग्रुप बी में 27 साल के तरूण को भी अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा और वह थाईलैंड के सिरीपोंग तेमारोम को सिर्फ 23 मिनट में 21-7 21-13 से हराने में सफल रहे.

अगले मुकाबले में सुहास (Suhas L. Yathiraj) का सामना इंडोनेशिया के हैरी सुसांतो से होगा जबकि तरूण को शुक्रवार को कोरिया के शिन क्युंग ह्वान से भिड़ना है.

सुहास के एक टखने में समस्या है. उन्होंने उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के जिला मजिस्ट्रेट के रूप में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है.

दूसरी तरफ तरूण (Tarun Dhillon) को आठ साल की उम्र में फुटबॉल खेलते हुए घुटने में गंभीर चोट लगी थी जिससे उनके घुटने की मूवमेंट प्रभावित हुई. वह अभी दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी और दो बार के पूर्व विश्व चैंपियन हैं.

उन्नीस साल की पलक को हालांकि एक बार फिर निराशा का सामना करना पड़ा जब उनकी और पारूल परमार की जोड़ी को एसएल3-एसयू5 वर्ग के ग्रुप बी के महिला युगल मुकाबले में चेंग हेफांग और मा हुई की चीन की दूसरी वरीय जोड़ी के खिलाफ 7-21 5-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी.

बुधवार को गत विश्व चैंपियन और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी प्रमोद भगत ने पुरुष एकल एसएल3 वर्ग ग्रुप ए के अपने पहले मुकाबले में हमवतन भारतीय मनोज सरकार को 21-10 21-23 21-9 से हराया था.

पलक को हालांकि महिला एकल एसयू5 ग्रुप ए मुकाबले में जापान की अयाको सुजुकी के खिलाफ 4-21 7-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी.

मिश्रित युगल में भगत और पलक की जोड़ी को ग्रुप बी के अपने पहले मैच में लुकास माजुर और फॉस्टीन नोएल की फ्रांस की दूसरी वरीय जोड़ी के खिलाफ 9-21 21-15 19-21 से हार का सामना करना पड़ा था. यह जोड़ी एसएल3-एसयू5 वर्ग में चुनौती पेश कर रही है.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram