पूर्वांचल में भाजपा का कोई उम्मीदवार नहीं जीतेगा - अखिलेश यादव

पूर्वांचल में भाजपा का कोई उम्मीदवार नहीं जीतेगा - अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज प्रतापगढ़ में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी एस.पी. सिंह पटेल, जौनपुर से प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा, मछलीशहर से प्रत्याशी प्रिया सरोज के पक्ष में विशाल चुनावी जनसभाओ को सम्बोधित कर ऐतिहासिक वोटों से जिताने की अपील की।

जनता में भाजपा के खिलाफ भारी आक्रोश है

    अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को हर तरफ से समर्थन मिल रहा है। जनता साथ में खड़ी हो गयी है। जनता में भाजपा के खिलाफ भारी आक्रोश है। जनता बदलाव के लिए वोट कर रही है। भाजपा पीडीए परिवार से घबराई हुई है। पूर्वांचल में भाजपा का एक भी सांसद नहीं जीतेगा। इस बार भाजपा का कोई मैनेजमेंट नहीं चलेगा।

पूर्वांचल से भाजपा की विदाई तय है

अखिलेश बोले पूर्वांचल से भाजपा की विदाई होना तय है। चुनाव बाद दिल्ली की सरकार तो बदलेगी ही मंत्रिमंडल भी बदलेगा। इंडिया गठबंधन की सरकार महंगाई कम करेगी। नौजवानों को नौकरी देगी। गरीबों, किसानों के हित में फैसले लिए जाएंगे।

    अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के दस साल में हर बात झूठी निकली। वादा झूठा निकला। जब से समाजवादी और कांग्रेस एक साथ आये हैं, इंडिया गठबंधन बना है भाजपा के दिल्ली और लखनऊ के इंजन टकरा रहे है। माहौल ऐसा बन गया भाजपा प्रदेश की 80 की 80 सीटे हारेगी। प्रधानमंत्री भी वाराणसी से हारेंगे।

शहजादे भाजपा को मात दे रहे है

अखिलेश बोले वह शहजादे की बात करते हैं, इस बार शहजादे जनता के साथ मिलकर भाजपा को मात दे रहे है। देश में बदलाव की हवा चल रही है। जनता भाजपा से हिसाब ले रही है। भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों, गरीबों सभी के साथ विश्वासघात किया है, धोखा दिया। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। इस सरकार ने महंगाई बढ़ा दी। खेती का लागत मूल्य बढ़ गया है। खाद-बीज कीट नाशक सब चीजों के दाम बढ़ गये हैं। लेकिन किसानों को उनकी फसलों का सही दाम नहीं मिला। भाजपा सरकार ने नौजवानों को नौकरी, रोजगार नहीं दिया।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से नौकरियां छिन गयी। भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो गये। भाजपा सरकार में 10 पेपर लीक हो गये। भाजपा सरकार ने जानबूझ कर पेपर लीक कराये। यह सरकार नौकरी और आरक्षण नहीं देना चाहती है। भाजपा ने नौजवानों का एक तिहाई जीवन बर्बाद कर दिया। इस सरकार ने सेना की नौकरी अग्निवीर योजना बनाकर चार साल की करके आधी-अधूरी कर दी। इंडिया गठबंधन की सरकार में खाली पड़े तीस लाख पदों पर भर्ती तो होगी ही, साथ में अग्निवीर योजना खत्मकर नौजवानों को सेना की पक्की नौकरी दी जाएगी।

     अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में बेच दिया है। हवाई-अड्डे बेच दिए, रेलवे स्टेशन बेच दिये। बंदरगाह बेच दिया। सरकारी विभागों की नौकरियां खत्म कर आउटसोर्स कर दिया। सेना की पक्की नौकरी खत्म कर 4 साल की कर अग्निवीर योजना बना दिया।

अखिलेश बोले आधी रात को अचानक नोटबंदी कर दी। भाजपा सरकार पर कोई भरोसा नहीं किया जा सकता है। इससे सावधान रहना है। भाजपा बाबा साहब का संविधान बदलना चाहती है। संविधान से सभी को वोट का अधिकार मिला है। संविधान से शिक्षा, आरक्षण और अन्य अधिकार मिले है। यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। संविधान बचेगा तभी लोकतंत्र बचेगा। तभी आरक्षण और नौकरियां बचेगी। हम इंडिया गठबंधन के लोग संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। संविधान बचाने के लिए भाजपा सरकार को हटाना होगा। 

    अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई बढ़ा दी है। किसानों की खाद की बोरी से चोरी कर ली। भाजपा ने कम्पनियों को मुनाफा कमाने के लिए महंगाई बढ़ाई है। जनता को लूटने का काम किया है। डीजल, पेट्रोल, रसोईगैस की कीमत तो बढ़ाई ही साथ में साइकिल से लेकर मोटर साइकिल तक सबके दाम बढ़ा दिए।

अखिलेश बोले दवाईयों के दाम बढ़ा दिए। वैक्सीन कम्पनी से चंदा लेकर सभी को वैक्सीन लगवा दी। कर्मचारियों को जबरदस्ती लगवा दी। अब जो रिपोर्ट आयी है उसमें लोगों को गंभीर बीमारियां हो रही हैं। भाजपा ने उद्योगपतियों से इलेक्टोरल बांड वसूल कर महंगाई बढ़ा दी। भारी भ्रष्टाचार किया। हजारों करोड़ रूपये चंदा लिया। भाजपा सरकार के पास इलेक्टोरल बांड की वसूली का जवाब नहीं है। इलेक्टोरल बांड ने पूरी दुनिया में भाजपा के भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram