वनडे विश्व कप का शेड्यूल हुआ जारी, अहमदाबाद में होगा INDvsPAK मुकाबला

वनडे विश्व कप का शेड्यूल हुआ जारी, अहमदाबाद में होगा INDvsPAK मुकाबला

इस बार का वनडे विश्व कप भारत होस्ट करने जा रहा है। ऐसे में ICC द्वारा वनडे विश्व कप 2023 के शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। विश्व कप की शुरुआत पांच अक्तूबर से होगी। ये टूर्नामेंट 19 नवंबर तक भारत में खेला जाएगा। विश्व कप का ओपनिंग मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। 2019 का विश्व कप फाइनल भी इन्हीं दो टीमों के बीच हुआ था। दोनों टीमें भारत के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहला मैच खेलेगी।

मेजबान भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ आठ अक्टूबर को चेन्नई के स्टेडियम में होगा। तो वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के साथ भारत 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के स्टेडियम में खेलेगी।

विश्व कप में टॉप 10  टीमें हिस्सा लेंगी। 10 में से आठ टीमें पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है। बाकी दो टीमों के लिए जिम्बाब्वे में क्वालिफायर राउंड चल रहा है। बता दें की दो बार विश्व कप जीतने वाली  वेस्टइंडीज की टीम अब तक विश्वस कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है।

टीम केक्वालीफाई ना करने की कगार पर है। ऐसे में श्रीलंका और जिम्बाब्वे के क्वालीफाई करने की सम्भावना बढ़ जाती है। नौ जुलाई तक बाकी दो टीमों का भी भी पता चल जाएगा।

विश्व कप राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। ग्रुप स्टेज का लास्ट मुकाबला 12 नवंबर को होगा। सेमीफइनल मुकाबला 15 और 16 नवंबर को मुंबई और कोलकाता में खेला जाएगा। तो वहीं फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में 19  नवंबर को खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल पर टॉप चार टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। सेमीफइनल में जीतने वाली दो टीमें फाइनल में आपस में भिडे़ंगी

वनडे विश्व कप 2023 का शेड्यूल

तारीख मैच  मैदान

पांच अक्टूबर  इंग्लैंड V/S   न्यूजीलैंड  अहमदाबाद
छह अक्टूबर   पाकिस्तान V/S क्वालिफायर 1      हैदराबाद
सात अक्टूबर  बांग्लादेश V/S अफगानिस्तान   धर्मशाला
सात अक्टूबर साउथ अफ्रीका V/S क्वालिफायर 2     दिल्ली
आठ अक्टूबर  भारत V/S ऑस्ट्रेलिया  चेन्नई
नौ अक्टूबर   न्यूजीलैंड V/S क्वालिफायर 1        हैदराबाद
10 अक्टूबर   इंग्लैंड V/S बांग्लादेश   धर्मशाला
11 अक्टूबर   भारत V/S अफगानिस्तान     दिल्ली
12 अक्टूबर  पाकिस्तान V/Sक्वालिफायर 2      हैदराबाद
13 अक्टूबर  ऑस्ट्रेलिया V/S साउथ अफ्रीका  लखनऊ
14 अक्टूबर   इंग्लैंड V/S अफगानिस्तान     दिल्ली
14 अक्टूबर  न्यूजीलैंड V/S बांग्लादेश चेन्नई
15 अक्टूबर  भारत V/S पाकिस्तान  अहमदाबाद
16 अक्टूबर   ऑस्ट्रेलिया V/S क्वालिफायर 2     लखनऊ
17 अक्टूबर  साउथ अफ्रीका V/S क्वालिफायर 1    धर्मशाला
18 अक्टूबर   न्यजीलैंड V/S अफगानिस्तान   चेन्नई
19 अक्टूबर   भारत V/S बांग्लादेश   पुणे
20 अक्टूबर    ऑस्ट्रेलिया V/S पाकिस्तान     बेंगलुरु
21 अक्टूबर   इंग्लैंड V/S साउथ अफ्रीका     मुंबई
21 अक्टूबर   क्वालिफायर 1 V/S क्वालिफायर 2  लखनऊ
22 अक्टूबर   भारत V/S न्यूजीलैंड    धर्मशाला
23 अक्टूबर  पाकिस्तान V/S अफगानिस्तान  चेन्नई
24 अक्टूबर   साउथ अफ्रीका V/S बांग्लादेश   मुंबई
25 अक्टूबर  ऑस्ट्रेलिया V/S क्वालिफायर 1     दिल्ली
26 अक्टूबर इंग्लैंड V/S क्वालिफायर 2             बेंगलुरु
27 अक्टूबर  पाकिस्तान V/S साउथ अफ्रीका चेन्नई
28 अक्टूबर   बांग्लादेश V/S क्वालिफायर 1        कोलकाता
28 अक्टूबर   ऑस्ट्रेलिया V/S न्यूजीलैंड      धर्मशाला
29 अक्टूबर  भारत V/S इंग्लैंड      लखनऊ
30 अक्टूबर अफगानिस्तान V/Sक्वालिफायर 2   पुणे
31 अक्टूबर  पाकिस्तान V/S बांग्लादेश      कोलकाता
एक नवंबर    न्यूजीलैंड V/S साउथ अफ्रीका   पुणे
दो नवंबर     भारत V/S क्वालिफायर 2               मुंबई
तीन नवंबर  क्वालिफायर 1 V/S अफगानिस्तान  लखनऊ
चार नवंबर    इंग्लैंड V/S ऑस्ट्रेलिया  अहमदाबाद
चार नवंबर    न्यूजीलैंड V/S पाकिस्तान बेंगलुरु
पांच नवंबर    भारत V/S साउथ अफ्रीका     कोलकाता
छह नवंबर    बांग्लादेश V/S क्वालिफायर 2       दिल्ली
सात नवंबर    ऑस्ट्रेलिया V/S अफगानिस्तान  मुंबई
आठ नवंबर    इंग्लैंड V/S क्वालिफायर 1           पुणे
नौ नवंबर     न्यूजीलैंड V/S क्वालिफायर 2      बेंगलुरु
10 नवंबर     साउथ अफ्रीका V/S अफगानिस्तान    अहमदाबाद
11 नवंबर     भारत V/S क्वालिफायर 1            बेंगलुरु
12 नवंबर     इंग्लैंड V/S पाकिस्तान  कोलकाता
12 नवंबर     ऑस्ट्रेलिया V/S बांग्लादेश      पुणे
15 नवंबर     पहला सेमीफाइनल    मुंबई
16 नवंबर     दूसरा सेमीफाइनल     कोलकाता
19 नवंबर     फाइनल मैच   अहमदाबाद

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram