एयर इंडिया ने बोइंग 787 और 737 विमानों के फ़्यूल कंट्रोल स्विच की जांच पूरी की, कोई खामी नहीं मिली

एयर इंडिया ने बोइंग 787 और 737 विमानों के फ़्यूल कंट्रोल स्विच की जांच पूरी की, कोई खामी नहीं मिली

एयर इंडिया ने अपने बेड़े में शामिल सभी बोइंग 787 और 737 विमानों के फ़्यूल कंट्रोल स्विच (FCS) के लॉकिंग सिस्टम की जांच पूरी कर ली है। कंपनी ने बताया कि जांच में किसी भी तरह की खामी नहीं पाई गई है।

यह कदम नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के उस निर्देश के बाद उठाया गया, जो अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना के मद्देनज़र 14 जुलाई 2025 को जारी किया गया था। DGCA ने सभी एयरलाइंस को बोइंग 787 और 737 विमानों के FCS लॉकिंग सिस्टम की तत्काल जांच करने को कहा था।

एयर इंडिया ने 12 जुलाई को ही यह निरीक्षण शुरू कर दिया था और अब रिपोर्ट DGCA को सौंप दी है। एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया गया है और भविष्य में भी इस तरह की तकनीकी जांचें समय-समय पर की जाएंगी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram